ढाबे में खाना खाते समय हुआ हादसा
मृतक की पहचान तरुण कुमार (47) पुत्र रवि कुमार, निवासी गांव मिंड़ा के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार वीरवार दोपहर करीब 12 बजे तरुण कुमार शहर के एक ढाबे में बैठकर खाना खा रहा था।
यह भी पढ़ें : दोस्तों संग हिमाचल घूमने आया था युवक- वॉटरफॉल के पास अचानक गिरा, घर लौटी देह
गले में फंसी हड्डी
इसी दौरान खाने के साथ आई एक हड्डी अचानक उसके गले में फंस गई। बताया जा रहा है कि उसने हड्डी को निकालने की कोशिश भी की, लेकिन वह बाहर नहीं निकल पाई और कुछ ही समय में उसकी सांस लेने में दिक्कत होने लगी।
बिगड़ी हालत, हुआ बेहोश
ढाबे में मौजूद लोगों के अनुसार कुछ ही मिनटों में तरुण कुमार की तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी। सांस लेने में परेशानी के कारण वह घबराने लगे और थोड़ी देर बाद बेहोश होकर गिर पड़ा। यह देख वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में बढ़ता तापमान बना परेशानी, कल होगी बारिश-बर्फबारी; जानें मौसम अपडेट
चंद मिनटों में हुई मौत
उसके साथ मौजूद एक व्यक्ति ने तुरंत उसे संभाला और बिना देर किए मेडिकल कॉलेज चंबा ले जाया गया। मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचने पर डॉक्टरों ने तुरंत उसकी जांच की, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
क्या बोले डॉक्टर?
डॉक्टरों के अनुसार अगर उसे कुछ मिनट पहले अस्पताल पहुंचाया जाता तो संभव था कि समय रहते इलाज मिल जाता और उसकी जान बचाई जा सकती थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल पहुंच गई।
यह भी पढ़ें : हिमाचल जेल में बंद था नशेड़ी पति, चिट्टा लेकर पहुंची पत्नी- चैकिंग के दौरान पकड़ी गई
परिजनों के बयान दर्ज
पुलिस ने मृतक के परिजनों और साथ मौजूद लोगों के बयान दर्ज किए। इसके बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव का फोरेंसिक विशेषज्ञ से पोस्टमार्टम करवाया गया। फिलहाल, मौत के वास्तविक कारणों को लेकर अंतिम निष्कर्ष पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आएगा। पुलिस पूरे मामले को सामान्य प्रक्रिया के तहत देख रही है।
क्या बोले परिजन?
उधर, SP चंबा विजय सकलानी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि व्यक्ति की मौत को लेकर परिजनों ने किसी पर कोई शक जाहिर नहीं किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्पष्ट जानकारी सामने आएगी और उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
