चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में एक दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियां पल भर में छीन लीं। परिवार के साथ घूमने निकला एक युवक रावी नदी में नहाने के दौरान तेज बहाव की चपेट में आ गया और उसकी डूबने से मौत हो गई।
नदी में डूबने से शख्स की मौत
इस दुखद घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है, जबकि मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस हादसे के बाद मृतक की पत्नी और छोटे बच्चे गहरे सदमे में हैं।
यह भी पढ़ें-हिमाचल में बड़ा पेंशन घोटाला! मृ*तकों के खातों से निकाले लाखों, CBI तक पहुंचा मामला
मृतक की पहचान
मृतक की पहचान अमित कुमार पुत्र दलीप कुमार निवासी मोहल्ला पक्काटाला, चंबा के रूप में हुई है। अमित कुमार स्थानीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में सफाई कर्मी के पद पर कार्यरत था।
पत्नी-बच्चों संग घूमने आया था अमित
बताया जा रहा है कि रविवार को वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ चंबा शहर के पास स्थित बालू क्षेत्र में घूमने के लिए गया था। परिवार के साथ समय बिताने के दौरान वह रावी नदी के किनारे पहुंचा और नहाने के लिए पानी में उतर गया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में ये क्या हो रहा? खाने में नमक ज्यादा होने पर चली गो*लियां, रेस्तरां में मची भगदड़
नहाते बिगड़ गया संतुलन
इसी दौरान अचानक अमित का संतुलन बिगड़ गया और वो तेज बहाव वाले क्षेत्र में पहुंच गया। देखते ही देखते वह पानी के प्रबल प्रवाह की चपेट में आ गया और खुद को संभाल नहीं पाया।
मदद के लिए चिल्लाता रहा परिवार
नदी किनारे मौजूद उसकी पत्नी और बच्चों ने जब उसे बहते देखा तो वे घबरा गए और मदद के लिए जोर-जोर से आवाजें लगाने लगे। परिवार की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके की ओर दौड़े और बचाव का प्रयास किया। मगर तब तक अमित तेज बहाव के साथ काफी दूर निकल चुका था।
यह भी पढ़ें : हिमाचल मनीषा मित्तल ह.त्याकांड : 24 घंटे बाद भी आरोपी फरार, पति और भाई से पूछताछ
कुछ देर बाद तैरती मिली देह
नदी का प्रवाह इतना तेज था कि स्थानीय लोग भी उसे सुरक्षित बाहर निकालने में सफल नहीं हो सके। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गया। स्थानीय लोगों के सहयोग से नदी में व्यापक खोज अभियान शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद घटनास्थल से कुछ दूरी पर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के पास अमित कुमार का शव बरामद किया गया।
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
शव मिलने के बाद उसे कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी की गईं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जिसके बाद पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के रिश्तेदार और परिचित भी अस्पताल तथा घर पहुंचने लगे। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई है।
यह भी पढ़ें : JP नड्डा बोले- 'हम पैसा दें, तुम मस्ती करो...', हिमाचल में गरमाई सियासत; कांग्रेस ने मांगा श्वेत पत्र
डूबने से हुई मौत
SP चंबा विजय कुमार सकलानी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण नदी में डूबना पाया गया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की औपचारिक जांच कर रही है।
छोटी सी लापरवाही जानलेवा
यह हादसा एक बार फिर नदी-नालों और जलाशयों के आसपास बरती जाने वाली सावधानी की आवश्यकता को रेखांकित करता है। बरसात के मौसम में नदियों का जलस्तर और बहाव अचानक बढ़ सकता है, जिससे छोटी सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है।
