शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला स्थित कमला नेहरू अस्पताल (KNH) से IGMC रेफर की गई करीब सात माह की गर्भवती महिला की रविवार शाम उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला कोटखाई की रहने वाली बताई जा रही है

गर्भवती की मौत

गंभीर हालत के चलते उसे IGMC के ICU में भर्ती किया गया था। जांच के दौरान पता चला कि गर्भ में ही बच्चे की मौत हो चुकी थी। महिला में अधिक रक्तस्राव और उच्च रक्तचाप समेत कई अन्य जटिलताएं भी सामने आईं।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : 6 साल के शिवाक्ष का गजब कारनामा- 195 देशों के झंडे याद कर बनाया रिकॉर्ड

आपात स्थिति में KNH लाई गई थी महिला

जानकारी के अनुसार महिला को रविवार को गंभीर हालत में KNH लाया गया था। चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को देखते हुए उसे तत्काल IGMC रेफर कर दिया। IGMC पहुंचने पर जांच में गर्भ में बच्चे की मौत होने की पुष्टि हुई।

शरीर के अंदर अधिक रक्तस्राव मिला

चिकित्सकों की जांच में महिला के शरीर के अंदर अधिक रक्तस्राव की बात सामने आई। इसके साथ ही उसका रक्तचाप भी काफी अधिक था। महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे ICU में भर्ती कर उपचार शुरू किया गया।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : 22 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा अफसर- वन विभाग ने किया सस्पेंड, अब जेल में कटेगी उम्र

सर्जरी की तैयारी, लेकिन नहीं बच सकी जान

महिला की हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बचाने के लिए सर्जरी की योजना बनाई। चिकित्सकों की टीम ने उपचार के हरसंभव प्रयास किए, लेकिन रविवार शाम उसकी मौत हो गई।

मौत के वास्तविक कारण की जांच

IGMC प्रशासन ने महिला की मौत की पुष्टि की है। प्रारंभिक जांच में उच्च रक्तचाप समेत कई स्वास्थ्य संबंधी जटिलताएं सामने आने की बात कही गई है। हालांकि मौत का वास्तविक कारण क्या रहा, इसकी जांच की जा रही है।