शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां रामपुर उपमंडल में खेतों में काम करे तीन लोगों पर रगड़ों ने हमला कर दिया है। इस घटना में एक व्यक्ति की दुखद मौत हो गई है। जबकि, दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुई है।
रंगड़ों के हमले से व्यक्ति की मौत
बताया जा रहा है कि तीनों लोग खेत में घास काटने का काम कर रहे थे। इस घटना में जिस व्यक्ति की मौत हुई है- उसकी पत्नी भी मौके पर मौजूद थी। हादसे में महिला की आंखों के सामने उसका सुहाग उजड़ गया है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : 19 वर्षीय विवाहिता ने उठाया गलत कदम, महज 10 दिन पहले बनी थी मां- सदमे में पति
एक की मौत, 2 महिलाएं घायल
मृतक की पत्नी और गांव की एक अन्य महिला की हालत भी नाजुक बनी हुई है। दोनों महिलाओं को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में माहौल गमगीन बना हुआ है।
घास लेने निकले थे तीनों
आपको बता दें कि ये दुखद घटना बुधवार शाम को जुली गांव में पेश आई है। 48 वर्षीय कोक चंद अपनी पत्नी मीना देवी के साथ घर से घास काटने के लिए खेत में गया था। इस दौरान गांव की एक महिला संतू देवी पत्नी गोपी चंद भी उनके साथ मौजूद थी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : दशहरे के दिन मां-बाप ने एक साथ खोई दो बेटियां, खड्ड में सहेली के साथ मिली दोनों की देह
रंगड़ों ने किया हमला
घटना के वक्त तीनों घास काटकर एक पेड़ के पास रख रहे थे। इसी दौरान पेड़ पर बने मधुमक्खियों (रगंड़ों) के छत्ते से रंगड़ों के झुंड ने निकलकर तीनों पर हमला कर दिया। तीनों ने घटनास्थल से भागकर खुद को बचाने की कोशिश की। मगर रंगड़ों के हमले से तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
पति की मौत, पत्नी घायल
तीनों की चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत तीनों को उपचार के लिए खनेरी अस्पताल पहुंचाया। जहां पर इलाज के दौरान 48 वर्षीय कोक चंद ने दम तोड़ दिया। कोक चंद की पत्नी मीना देवी और अन्य महिला संतू देवी की हालत नाजुक बनी हुई है। रंगड़ों ने दोनों महिलाओं को बुरी तरह घायल कर दिया है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: घर में 6 दिन से लग रही रहस्यमयी तरीके से आ’ग, फैला डर; परिवार की उड़ी नींद
डॉक्टरों की निगरानी में महिलाएं
मामले की पुष्टि करते हुए DSP नरेश शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद कोक चंद का शव परिजनों को सौंप दिया गया है। दोनों महिलाएं अभी डॉक्टरों की निगरानी में हैं। रंगड़ों के डंक के कारण दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
