सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से एक दर्दनाक और दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। कंडाघाट क्षेत्र में पुल निर्माण कार्य के दौरान एक मजदूर काम करते समय ऊंचाई से गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है और माहौल गमगीन हो गया है।

व्यक्ति मजदूरी कर पालता था परिवार 

जानकारी के अनुसार, ये दुख हादसा बीते कल कंडाघाट क्षेत्र में कालका-शिमला नेशनल हाईवे पर चल रहे पुल निर्माण कार्य के दौरान पेश आया। पिछले कुछ समय से यहां मजदूरी कर रहा था और अपने परिवार के पालन-पोषण के लिए घर से दूर रहकर मेहनत कर रहा था।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : मंदिर के रास्ते में दिखे एक साथ पांच बड़े-बड़े अजगर, लोगों में फैली दहशत

सेफ्टी बेल्ट की टूटी रस्सी

हादसे के वक्त मजदूर अपने अन्य साथियों के साथ निर्माणाधीन पुल की शटरिंग हटाने का काम कर रहा था। काम के दौरान उसने सुरक्षा के लिए सेफ्टी बेल्ट भी पहन रखी थी, लेकिन अचानक सेफ्टी बेल्ट की रस्सी टूट गई। रस्सी टूटते ही मजदूर  का संतुलन बिगड़ गया और वह ऊंचाई से सीधे नीचे सड़क पर जा गिरा।

मौके पर व्यक्ति ने तोड़ा दम 

ऊंचाई से गिरने के कारण मजदूर को गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना अचानक हुआ कि घटनास्थल पर काम कर रहे  अन्य मजदूर को भी कुछ समझ नहीं पाए और देखते ही देखते एक जिंदगी खत्म हो गई। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : कार से सामान निकाल रहा था पटवारी, तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा- हुई मौ*त

मृतक की पहचान

मृतक की पहचान नागेश कुमार निवासी झारखंड के रुप में हुई है। घटनास्थल पर मौजूद वेल्डर अशोक राम ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घटना की शिकायत दर्ज करवाई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की पूरी तरह पुष्टि हो पाएगी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : कार से सामान निकाल रहा था पटवारी, तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा- हुई मौ*त

ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज

ASP सोलन ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसा लापरवाही के कारण हुआ है। पुलिस ने ठेकेदार के खिलाफ लापरवाही के तहत केस दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि सुरक्षा के क्या इंतजाम किए गए थे और उनमें कहीं कोई कमी तो नहीं थी। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें