सोलन। हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन हो रहे हादसों में कई लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। इसी कड़ी में जिला सोलन से एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां HRTC की एक प्रशिक्षण (ट्रेनिंग) बस अचानक अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई। हादसे के दौरान बस में कई यात्री सवार थे। अचानक बस के नियंत्रण से बाहर होने के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। 

HRTC बस हादसे का शिकार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा आज मंगलवार को पेश आया है। यहां पर  HRTC की यह प्रशिक्षण बस अपने रूट पर सामान्य रूप से जा रही थी। जैसे ही बस मलग से आगे टलौटी मार्ग के पास पहुंची, उसी दौरान सड़क किनारे मिट्टी धंसने या जगह कम होने के कारण बस एक तरफ झुक गई।

यह भी पढ़ें-हिमाचल : शादी में जा रहे ट्रक की ब्रेक फेल, बच्चों समेत 23 थे सवार- चीखों से दहला इलाका

यात्रियों में मची चीख पुकार

अचानक बस के रुकने और झुकने से अंदर बैठे यात्रियों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। बस में मौजूद यात्रियों ने तुरंत खुद को संभाला और आसपास मौजूद लोगों को इसकी जानकारी दी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और यात्रियों की मदद की।

 

छात्र-छात्राओं और अन्य यात्रियों निकाला सुरक्षित बाहर

वहीं सभी छात्र-छात्राओं और अन्य यात्रियों को सुरक्षित तरीके से बस से बाहर निकाला गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह पहाड़ी इलाका होने के कारण यहां पहले से ही सफर काफी चुनौतीपूर्ण रहता है। सड़कें कई जगह संकरी हैं और थोड़ी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : नई बाइक बनी काल, घर से कुछ ही दूरी पर ट्रक से टकराई, 22 वर्षीय युवक की मौ.त

 

लोगों ने प्रशासन से अपील 

लोगों ने कहा कि ऐसे कठिन रूटों पर प्रशिक्षण बसों को चलाना जोखिम भरा हो सकता है। घटना के बाद लोगों ने HRTC की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मांग की है कि पहाड़ी और संकरे रास्तों पर केवल अनुभवी चालकों को ही वाहन चलाने की जिम्मेदारी दी जाए। इसके साथ ही बसों की फिटनेस और रूट की स्थिति की समय-समय पर जांच होनी चाहिए, ताकि यात्रियों की सुरक्षा बनी रहे।