सोलन। हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसा कोई ऐसा दिन नहीं बचा जब कोई सड़क हादसा पेश न आया हो। ताजा मामला जिला सोलन से पेश आया है। यहां पर अलग-अलग इलाकों में दो दर्दनाक सड़क हादसे पेश आए है। जिन्होंने पूरे क्षेत्र में सनसनी मचा दी है और लोगों को झकझोर कर रख दिया है।
टैंकर ने स्कूटी को टक्कर
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पहला मामला सोलन जिले के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में पेश आया है। यहां पर भुड बैरियर के पास एक तेज रफ्तार टैंकर ने स्कूटी को टक्कर मार दी। स्कूटी पर पीछे बैठी एक युवती सड़क पर गिर गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवती और स्कूटी चालक दोनों घायल हो गए। हादसे के बाद टैंकर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : शादी की धाम खाने आया था जीजा, साले ने बरसाए लात-घूंसे; थाने पहुंचा मामला
युवती की मौके पर मौत
स्थानीय लोगों और पुलिस ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया, लेकिन युवती की जान बचाई नहीं जा सकी। हादसे में घायल व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतका की पहचान काजल के रूप में हुई, जो उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के मोहल्ला होलीपुरा की रहने वाली थी।
स्कॉर्पियो कार ने बाइक को टक्कर
इसी बीच नालागढ़ इलाके में भी एक सड़क हादसा हुआ। यहां पर न्यू नालागढ़ रोड पर एक स्कॉर्पियो कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार धर्मपाल और अंजू देवी घायल हो गए। उन्हें तुरंत सरकारी अस्पताल नालागढ़ पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। स्कॉर्पियो चालक भी इस घटना के बाद मौके से भाग गया।
यह भी पढ़ें : परीक्षा पर चर्चा : PM मोदी से मिली हिमाचल की बेटी अनुष्का, बताई मन की बात- मिली खूब सराहना
पुलिस कर रही दोनों आरोपियों की तलाश
ASP बद्दी अशोक वर्मा ने दोनों हादसों की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों ही मामलों में पुलिस ने संबंधित चालकों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले दर्ज कर लिए हैं। बद्दी और नालागढ़ थाना पुलिस जांच में जुटी हुई है और फरार चालकों की तलाश कर रही है। लोगों से अपील की है कि सड़क पर हमेशा सावधानी बरतें और तेज रफ्तार से वाहन चलाने से बचें।
