शिमला। हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जिसने परिवार समेत पूरे इलाके को गम में डुबो दिया है। यहां बगीचे में सेब तोड़ते समय 62 वर्षीय बुजुर्ग पेड़ से नीचे गिर गए। गहरी चोट लगने से उनकी मौत हो गई।
बेटे के साथ बगीचे में कर रहे थे सेब तुड़ान
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला शिमला के कुमारसैन उपमंडल के जबलपुर (जरोल) गांव से सामने आया है। यहां पर हादसा बीते कल सोमवार को सुबह करीब 10:30 बजे हुआ।
यह भी पढ़ें- हिमाचल : जेल से छूटते ही अस्पताल पहुंचा शातिर, साथी संग किया बड़ा कांड- मरीजों में हड़कंप
बताया जा रहा है कि जीवानंद अपने बेटे अजय के साथ गांव के बगीचे में सेब तोड़ने का काम कर रहे थे। सेब तुड़ान के दौरान वह पेड़ पर चढ़े हुए थे। इसी बीच अचानक पेड़ की एक टहनी टूट गई और उनका संतुलन बिगड़ गया। वह पेड़ से सीधे जमीन पर जा गिरे।
हादसे के बाद परिजनों ने पहुंचाया अस्पताल
पेड़ से गिरने के बाद जीवानंद को गंभीर चोटें आईं। हादसा होते ही परिवार के लोग उन्हें लेकर तुरंत अस्पताल जाने के लिए निकले। परिजन उन्हें एंबुलेंस की मदद से कोटगढ़ अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उनकी जांच की, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें- हिमाचल में बदमाश युवक की करतूत- महिला की आंखों में झोंकी मिर्ची, बालियां छीन हुआ फरार
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया और हादसे से जुड़ी जानकारी जुटाई। पुलिस ने परिजनों के बयान भी दर्ज किए। परिजनों ने जीवानंद की मौत को लेकर किसी तरह का संदेह नहीं जताया है। उनके मुताबिक यह हादसा सेब तुड़ान के दौरान पेड़ की टहनी टूटने से हुआ।
पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव
पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद कुमारसैन अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने BNSS की धारा 194 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और हादसे को लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें- हिमाचल : जेल से छूटते ही अस्पताल पहुंचा शातिर, साथी संग किया बड़ा कांड- मरीजों में हड़कंप
परिवार में पसरा मातम
जीवानंद की अचानक हुई मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जिस समय परिवार सेब तुड़ान के काम में जुटा था, उसी दौरान हुए इस हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्र में भी शोक का माहौल है।
