कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के चलते सड़कों पर फिसलन बढ़ गई है, जिससे सड़क हादसों का सिलसिला भी थमने का नाम नहीं ले रहा। ताजा मामला कांगड़ा जिले से सामने आया है, जहां एक कार अचानक अनियंत्रित होकर कई बार पलटती हुई सड़क किनारे झाड़ियों में जा फंसी। हादसा इतना भीषण था कि कार में सवार एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई।
सड़क पर कई बार पलटी कार
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा जिला कांगड़ा के पंचरुखी क्षेत्र में बीते कल शाम पेश आया है। यहां पर कैलाशपुर से पंचरुखी की ओर वाया मछुई आ एक कार आ रही थी। इस दौरान अचानक चालक का कार से नियंत्रण हट गया।
यह भी पढ़ें : तेज बारिश में हुआ हा.दसा- मरीज को छोड़ने गई AMBULANCE दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोग...
देखते ही देखते कार सड़क पर कई बार पलटी खाती हुई सड़क किनारे झाड़ियों में जा फंस गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मदद के लिए घटनास्थल पर पहुंच गए।
स्थानीय लोगों ने चलाया रेस्क्यू अभियान
स्थानीय लोगों ने बिना समय गंवाए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद दोनों घायलों को क्षतिग्रस्त कार से बाहर निकाला गया। इसके बाद उन्हें तुरंत इलाज के लिए नागरिक चिकित्सालय पालमपुर पहुंचाया गया, ताकि समय रहते चिकित्सा सहायता मिल सके।
यह भी पढ़ें : सावधान हिमाचल! अगले 48 घंटे बेहद भारी, कई जिलों में तेज बारिश का रेड और ऑरेंज अलर्ट
एक की मौत दूसरा गंभीर घायल
पालमपुर अस्पताल में डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान कर्मचंद 72 वर्षीय निवासी कैलाशपुर के रूप में हुई है। वहीं प्रीतम चंद की हालत बेहद गंभीर होने के कारण उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर इलाज के लिए डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, टांडा रेफर कर दिया गया। अस्पताल में उनका उपचार जारी है।
जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया, पीड़ित परिवार से मुलाकात कर गहरा दुख जताया और हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल के शख्स की पंजाब में मौ.त : पत्नी के सामने कंटनेर ने कुचला, 3 बेटियों ने खोया पिता
पुलिस ने शुरू की हादसे की जांच
सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में हादसे की वजह साफ नहीं हो पाई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि दुर्घटना चालक के नियंत्रण खोने, सड़क की स्थिति या किसी अन्य कारण से हुई। जांच पूरी होने के बाद ही हादसे की असली वजह सामने आ सकेगी।
