#हादसा

July 19, 2026

हिमाचल के शख्स की पंजाब में मौ.त : पत्नी के सामने कंटनेर ने कुचला, 3 बेटियों ने खोया पिता

एक ही पल में उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार

शेयर करें:

Himachal husband wife Kangra Ludhiana Road Container Punjab Police

कांगड़ा। रोज की तरह यह सुबह भी एक आम दिन की तरह शुरू हुई थी। पति अपनी पत्नी को सड़क तक छोड़कर साइकिल से काम पर निकल गया। लेकिन कुछ ही मिनटों बाद एक तेज रफ्तार कंटेनर ने ऐसा कहर बरपाया कि परिवार की खुशियां हमेशा के लिए उजड़ गईं।

हिमाचल के शख्स की पंजाब में मौत 

पंजाब के लुधियाना में हुए इस दर्दनाक सड़क हादसे में हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा निवासी एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक कंटेनर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें : सावधान हिमाचल! अगले 48 घंटे बेहद भारी, कई जिलों में तेज बारिश का रेड और ऑरेंज अलर्ट

पत्नी को सड़क तक छोड़ने के बाद हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के गांव अरोड़ी कोड़ी, डाकघर चिनोर निवासी पाली राम के रूप में हुई है। उनकी पत्नी कांता ने पुलिस को बताया कि पाली राम लुधियाना के समराला चौक के पास एक खराद फैक्ट्री में काम करते थे। वह कुछ दिनों से अपने पति के पास लुधियाना आई हुई थीं।

पत्नी के सामने कंटनेर ने कुचला

बताया गया कि सुबह करीब सात बजे पाली राम अपनी पत्नी को मुख्य सड़क तक छोड़कर साइकिल पर काम के लिए रवाना हुए। इसी दौरान घंटाघर की ओर से कथित रूप से गलत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें : हिमाचली निकला मानव तस्करी का मास्टरमाइंड : एक आदमी का लेता था 45 लाख

बेटी बोली- एक पल में उजड़ गया परिवार

मृतक की बेटी शालू ने बताया कि परिवार में तीन बहनें हैं और तीनों की शादी हो चुकी है। उनके पिता पिछले करीब 35 वर्षों से लुधियाना में मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। परिवार किराये के मकान में रहता था।

मौके पर ही तोड़ा पिता ने दम

शालू के अनुसार हादसा इतना भयावह था कि कंटेनर का पिछला पहिया उनके पिता के पेट के ऊपर से गुजर गया, जिससे उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। परिवार का कहना है कि एक चालक की लापरवाही ने उनकी पूरी जिंदगी बदलकर रख दी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में आउटसोर्स नौकरी की राह हुई मुश्किल! इस विभाग में नई भर्तियों पर रोक, युवाओं को झटका

कंटेनर छोड़कर फरार हुआ चालक

हादसे के बाद आरोपी चालक कंटेनर मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर थाना दरेसी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की।

CCTV फुटेज के आधार पर तलाश जारी

पुलिस ने मृतक की पत्नी कांता के बयान पर आरोपी चालक के खिलाफ BNS की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि फरार चालक की तलाश के लिए आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख