#हादसा

July 19, 2026

हिमाचल : तेज बारिश में हुआ हा.दसा- मरीज को छोड़ने गई AMBULANCE दुर्घटनाग्रस्त, 2 लोग...

AMBULANCE ही फंस गए सवार, मौके पर मची चीख-पुकार

शेयर करें:

108-ambulance-crashes-near-pandoh-mandi-manali-highway-two-people-heavy-rain

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सुबह-सवेरे एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। मंडी-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज सुबह बारिश के बीच एक बड़ा सड़क हादसा हो गया।

मरीज को छोड़ने गई AMBULANCE दुर्घटनाग्रस्त 

पंडोह के 7 मील क्षेत्र में मरीज को अस्पताल छोड़कर वापस लौट रही 108 AMBULANCE अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने पैरापेट से जा टकराई। हादसे में एंबुलेंस चालक समेत दो लोग घायल हो गए, जबकि एक अन्य व्यक्ति को मामूली चोटें आई हैं। 

यह भी पढ़ें : सावधान हिमाचल! अगले 48 घंटे बेहद भारी, कई जिलों में तेज बारिश का रेड और ऑरेंज अलर्ट

सुबह सवेरे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, यह दुर्घटना रविवार सुबह करीब छह बजे उस समय हुई, जब 108 AMBULANCE कुल्लू से एक मरीज को मेडिकल कॉलेज नेरचौक छोड़ने के बाद वापस कुल्लू की ओर लौट रही थी। सुबह से क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही थी, जिससे सड़क पर फिसलन बढ़ गई थी।

AMBULANCE का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त

पंडोह के 7 मील क्षेत्र में पहुंचते ही चालक का वाहन पर संतुलन बिगड़ गया और AMBULANCE अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने पैरापेट से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि AMBULANCE का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकालने में मदद की।

यह भी पढ़ें : हिमाचल के शख्स की पंजाब में मौ.त : पत्नी के सामने कंटनेर ने कुचला, 3 बेटियों ने खोया पिता

चालक समेत दो लोग घायल

हादसे के समय AMBULANCE में चालक सहित कुल तीन लोग मौजूद थे। दुर्घटना में चालक और एक अन्य व्यक्ति को गंभीर चोटें आईं, जबकि तीसरे व्यक्ति को हल्की चोटें लगीं।

 

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत दूसरी 108 AMBULANCE के माध्यम से मेडिकल कॉलेज नेरचौक पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार शुरू किया। डॉक्टरों के अनुसार दोनों की हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है।

यह भी पढ़ें : हिमाचली निकला मानव तस्करी का मास्टरमाइंड : एक आदमी का लेता था 45 लाख

क्या है हादसे का असली कारण?

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार लगातार हो रही बारिश के कारण सड़क पर काफी फिसलन थी। आशंका जताई जा रही है कि इसी वजह से चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और AMBULANCE दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हालांकि हादसे के वास्तविक कारणों का पता पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

 

घटना की सूचना मिलते ही पंडोह पुलिस चौकी की टीम तुरंत दुर्घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ-साथ हाईवे पर यातायात व्यवस्था भी संभाली, ताकि दुर्घटनाग्रस्त AMBULANCE के कारण अन्य वाहन चालकों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : एक साल में नई जीप का रंग पड़ा फीका, ग्राहक पहुंचा कोर्ट- अब मिला 40 हजार मुआवजा

कंपनी ने नहीं दिया ध्यान

हादसे के कारणों की जांच शुरू

पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना के संबंध में आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद दुर्घटना के वास्तविक कारण स्पष्ट होंगे। इसके साथ ही नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।

बरसात में सावधानी बरतने की जरूरत

बरसात के मौसम में मंडी-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर अक्सर सड़क फिसलन भरी हो जाती है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में प्रशासन लगातार वाहन चालकों से अपील करता रहा है कि बारिश के दौरान निर्धारित गति से वाहन चलाएं, सुरक्षित दूरी बनाए रखें और मोड़ों पर विशेष सतर्कता बरतें, ताकि इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख