चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से एक बेहद दुखद और दर्दनाक खबर सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। यहां जंगल में घास काटने गई 63 वर्षीय बुजुर्ग महिला का अचानक पैर फिसल गया और वह गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में महिला की मौत हो गई, परिवार और आसपास के लोग गहरे शोक में हैं।
घास काट रही महिला खाई में गिरी
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना जिला चंबा के खैरी क्षेत्र के गांव नागौड़ की है। महिला रोज की तरह सुबह अपने पशुओं के लिए चारा इकट्ठा करने के लिए पास के ही जंगल में गई थीं। महिला अपने काम में व्यस्त थी। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वह अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरीं। पास में मौजूद लोग और ग्रामीण उनकी चीख-पुकार सुनते ही तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे।
यह भी पढ़ें : अनुराग ठाकुर को सुप्रीम राहत: BCCI में वापसी के सभी रास्ते खुले- आजीवन बैन हटा
सिर पर लगी गहरी चोट
वहीं लोगों ने देखा महिला गहरी खाई में गिर गई है। गिरने के दौरान उन्हें सिर और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। सभी ने मिलकर घायल महिला को उठाया और उन्हें तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखी और प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर कर दिया
बेहतर इलाज के लिए रेफर की महिला
चंबा अस्पताल में भी महिला की हालत में सुधार नहीं हुआ और उन्हें उच्च उपचार के लिए डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज, टांडा भेजा गया। चिकित्सकों ने महिला को बचाने का हर संभव प्रयास किया, लेकिन मंगलवार रात इलाज के दौरान महिला की सांसें थम गईं।
यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार ने रोका विधायकों का पैसा : शिकायत लेकर गर्वनर के पास पहुंचे जयराम ठाकुर
मृतका की पहचान
पानो देवी उम्र 61 साल, पत्नी डिब्रू राम, निवासी गांव नागौड़ जिला चंबा के रूप में हुई है।
पुलिस कर रही मामले की जांच
इसके बाद तुरंत पुलिस टीम को हादसे की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही थाना खैरी की टीम ने शव को अपने कब्जे में ले कर उसका पोस्टमार्टम करवाया और शव परिवार को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस दुखद खबर के फैलते ही पूरे गांव और आसपास के इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।
यह भी पढ़ें : आर्थिक तंगी के बीच सुक्खू सरकार का अफसरों को तोहफा : इंटरनेट खर्च को लेकर दी बड़ी सहूलियत
परिवार का रो-रोकर बुरा हाल
SP चंबा विजय कुमार सकलानी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हादसे के सही कारण की पुष्टि हो सकेगी। परिवार का रो-रोकर कर बुरा हाल है।परिवार के लोग अपने प्रियजन की मौत से गहरे सदमे में हैं।
