सिरमौर। माता-पिता की लापरवाही अगर उनके बच्चे के लिए जानलेवा साबित हो जाए तो इससे बाद दुख उनके जीवन में क्या हो सकता है। ऐसा ही एक मामला हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर से सामने आया है। जहां 15 साल के अपने लाडले को बाइक तो खरीद दी। लेकिन वही बाइक बेटे के लिए काल का ग्रास बन गई।
बस को ओवरटेक करने की कोशिश
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिरमौर जिले के नाहन शहर के समीप कांशीवाला क्षेत्र में सब्जी मंडी के सामने एक लड़का जब एचआरटीसी बस को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था।
यह भी पढ़ें : होमस्टे में चल रहा था नशे का खेल, दो युवकों संग एक युवती हुई अरेस्ट; मिला ढेर सारा चिट्टा
इसी दौरान सड़क पर अचानक आए पशु से उसकी बाइक टकरा गई, जिससे वह अनियंत्रित होकर गिर पड़ा। हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल लड़के को अस्पताल ले जाया गया।
स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा सुबह करीब 11 बजे पेश आया। जब ओवरटेक के दौरान सामने अचानक पशु आ जाने से बाइक सवार का संतुलन बिगड़ गया। टक्कर के बाद लड़का कई फीट दूर सड़क पर जा गिरा, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि आसपास मौजूद लोग भी सन्न रह गए।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में 2027 से पहले हो सकते हैं चुनाव! जयराम ठाकुर का बड़ा दावा- संकट में सुक्खू सरकार
स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल किशोर को उठाकर नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे बचाने की हरसंभव कोशिश की, लेकिन गंभीर चोटों के चलते उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
15 वर्षीय अमन खान की नहीं बची जान
मृतक की पहचान 15 वर्षीय अमन खान पुत्र अमजद अली, निवासी पिपलवाला (विक्रम बाग), तहसील नाहन के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक अमन दोसड़का की ओर से बाइक पर सवार होकर नाहन की तरफ जा रहा था। बताया गया कि हादसे के वक्त उसने हेलमेट पहन रखा था, लेकिन टक्कर की तीव्रता इतनी अधिक थी कि उसकी जान नहीं बच सकी।
पुलिस ने जुटाए साक्ष्य
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी कच्चा टैंक की एक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। जहां यातायात प्रभारी भी मौके पर मौजूद रहे। पुलिस ने सड़क की स्थिति, बस की भूमिका और दुर्घटना के अन्य पहलुओं को ध्यान में रखते हुए साक्ष्य जुटाए हैं।
यह भी पढ़ें : सीएम सुक्खू कल पंचायत चुनाव, कर्मचारियों के DA - एरियर पर ले सकते हैं बड़ा फैसला
पुलिस अधीक्षक सिरमौर एन.एस. नेगी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम मेडिकल कॉलेज नाहन में करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले में आवश्यक धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है और हादसे के वास्तविक कारणों की गहन जांच की जा रही है।
