मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सुबह-सवेरे एक भयानक सड़क हादसा पेश आया है। मंडी से धर्मपुर जा रही एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। हादसे के वक्त बस में महिलाओं समेत कई लोग सवार थे।
अचानक पलटी बस
बताया जा रहा है कि निजी बस ठाकुर कोट बनेरड़ी से आगे मलोन में अचानक सड़क से नीचे पलट गई और आगे पेड़ में जाकर फंस गई। बस के पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे के वक्त बस में करीब 20 लोग सवार थे।
यह भी पढ़ें: हिमाचल हाईकोर्ट का मां के हक में ऐतिहासिक फैसला, तीसरे बच्चे पर भी मैटरनिटी लीव मंजूर
कई लोग थे सवार
हादसे में कई लोगों को चोटें आई हैं। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। हादसे के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों का जाम लग गया है।
