चंबा। हिमाचल प्रदेश में आए दिन सड़क हादसों के कारण मरने वालों की संख्या में इजाफा दर्ज किया जा रहा है। इसी कड़ी में ताज़ा मामला प्रदेश के जिला चंबा से सामने आया है, जहां एक पर्यटकों भारी गाड़ी गहरी खाई में गिर गई। जिसमें सवार तीन लोगों की जान चली गई।
डलहौजी की ओर आए हुए थे घूमने
जानकारी के अनुसार, जिला चंबा के डलहौजी क्षेत्र के तहत आते करेलनू इलाके में देर रात एक कार अनियंत्रित होकर लगभग डेढ़ किलोमीटर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे मौके पर ही दो पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें एक घायल को पठानकोट अस्पताल ले जाते समय बीच रास्ते में उसकी मौत हो गई।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: नाली में मिला 27 साल के युवा का श*व, पिकअप चला करता था गुजारा- परिवार में चीख-पुकार
कार में कुल छह लोग सवार थे, जिनमें तीन युवक और तीन युवतियां शामिल थीं। सभी पर्यटक पंजाब के जालंधर के रहने वाले बताए जा रहे हैं और किसी स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत थे। हादसा उस समय हुआ जब वे डलहौजी की ओर घूमने आए हुए थे। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
18 से 25 की उम्र के युवक युवती आए थे घूमने
हादसे में जान गंवाने वाले युवक युवती 18 से 25 साल के बताए जा रहे हैं। जिनकी पहचान 18 वर्षीय सिमरन प्रीत कौर पुत्री परमजीत सिंह निवासी गांव नूरपुर लुवाना, जिला कपूरथला (पंजाब) और 25 वर्षीय सुरेन्द निवासी पूर्णपुरा, डाकघर रामामंडी, जिला जालंधर (पंजाब) के रूप में हुई है। इस हादसे में 21 वर्षीय प्रिंस पुत्र बलजीत सिंह निवासी अमृतसर (पंजाब) और सोफिया की हालत गंभीर होने पर उन्हें सिविल अस्पताल डल्हौजी से पठानकोट रैफर किया गया, लेकिन सोफिया ने भी रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं अन्य घायलों में सुमन प्रीत (19) पुत्री जगरूप सिंह निवासी गांव लागों देवा, जिला फिरोजपुर (पंजाब) तथा बलबीर सिंह (20) पुत्र जगतार सिंह, निवासी सैणा भदोड़, तहसील व जिला बरनाला (पंजाब) शामिल हैं, जिनका उपचार डल्हौजी अस्पताल में जारी है।
यह भी पढ़ें : CM सुक्खू के करीबी पर हम*ला : दिनदहाड़े नकाबपोशों ने रोकी गाड़ी, खाई में कूदा युवक
पुलिस हर पहलू से कर रही जांच
पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर वाहन के नियंत्रण खोने को हादसे की वजह माना जा रहा है, हालांकि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।
