चंबा। हिमाचल प्रदेश के भरमौर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे हिमाचल को गहरे सदमे में डाल दिया है। इस हादसे ने जहां एक परिवार की पांच जिंदगियां छीन लीं।

5 लोगों ने एक साथ तोड़ा दम

वहीं, एक ऐसा मार्मिक दृश्य भी छोड़ गया, जिसने राहत एवं बचाव दल से लेकर स्थानीय लोगों तक हर किसी की आंखें नम कर दीं। हादसे के बाद सामने आई एक तस्वीर मां की ममता की ऐसी मिसाल बन गई, जिसे शायद ही कोई कभी भुला पाए।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : सबुह-सवेरे HRTC बस और स्कूली वाहन की टक्कर, कई छात्र थे सवार; मची चीख-पुकार

रेस्क्यू के दौरान दिखा भावुक कर देने वाला मंजर

भरमौर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग-154ए पर लाहड़ के समीप हुए हादसे के बाद जब राहत एवं बचाव दल दुर्घटनाग्रस्त कार तक पहुंचा तो वहां का दृश्य बेहद मार्मिक था। कार के भीतर मां रिंपी अपने तीन माह के मासूम बेटे को सीने से लगाए हुई थीं।

आखिरी सांस तक लाडले को सीने से लगाए रही मां

भीषण दुर्घटना के बावजूद उनकी बाहों की पकड़ ढीली नहीं हुई थी। ऐसा लग रहा था मानो वह अपने अंतिम क्षण तक बेटे को सुरक्षित रखने की कोशिश करती रहीं। हालांकि इस दर्दनाक हादसे में मां और मासूम दोनों की जान नहीं बच सकी।

यह भी पढ़ें- CUHP के दो छात्र 3 दिनों से लापता- खोज में जुटी SDRF और पुलिस, चचेरे भाई हैं दोनों

इलाज के बाद लौट रहा था परिवार

परिजनों के अनुसार, परिवार अपने तीन माह के बेटे का उपचार करवाकर PGI चंडीगढ़ से घर लौट रहा था। किसी ने सोचा भी नहीं था कि इलाज के बाद घर वापसी का यह सफर उनकी जिंदगी का आखिरी सफर साबित होगा। कुछ ही पलों में पूरा परिवार इस हादसे का शिकार हो गया।

एक ही परिवार के पांच लोगों की गई जान

इस हादसे में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गैहरा क्षेत्र में मातम का माहौल है। गांव में हर घर शोक में डूबा है और लोगों को अब भी इस हादसे पर यकीन नहीं हो रहा। परिवार की असमय मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ से HRTC बस में चिट्टा लेकर आ रहा था युवक, सीट के नीचे छिपा रखी थी खेप

राहत दल भी नहीं रोक पाया अपने आंसू

रेस्क्यू अभियान में शामिल लोगों ने बताया कि उन्होंने अपने जीवन में कई हादसे देखे हैं, लेकिन मां और मासूम का यह दृश्य लंबे समय तक उनकी यादों में रहेगा। यह सिर्फ एक सड़क दुर्घटना नहीं थी, बल्कि मां की ममता की ऐसी तस्वीर थी, जिसने हर किसी को भावुक कर दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस हादसे ने पूरे जिले को गहरे दुख में डुबो दिया है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें