#हादसा
October 8, 2025
हिमाचल : एक साथ 15 लोगों की मौ*त, आठ साल का राहुल अभी भी मलबे में दफन- तलाशी में जुटी टीमें
राहुल के माता-पिता ने मौके पर तोड़ा दम
शेयर करें:
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में बीते कल पेश आए बस हादसे ने पूरे हिमाचल को झकझोर कर रख दिया है। इस हादसे में एक साथ 15 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। मृतकों में 9 पुरुष, चार महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं।
हादसे में एक आठ साल का लड़का लापता हो गया है। इस हादसे में बच्चे के माता-पिता की मौत हो गई है। माता-पिता दोनों के शव बरामद कर लिए गए हैं, लेकिन बेटा अभी भी मलबे में लापता है। आज सुबह करीब 6.30 बजे से लापता बच्चे की तलाश में NDRF की टीम द्वारा सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।
इस हादसे में एक साथ 15 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में मारे गए कुछ लोग एक ही परिवार के हैं। हादसे ने कई हंसते-खेलते परिवारों को उजाड़ कर रख दिया है। बस में दबे दो बच्चों को सुरक्षित भी निकाला गया है।
इस हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में देवरानी-जेठानी और दो बच्चे शामिल हैं। मृतकों की पहचान-
इस हादसे में विमला और संजीव का आठ साल का बेटा राहुल लापता हो गया है। लापता राहुल की तलाश में NDRF टीमें सुबह से जुटी हुई हैं। मगर उसका कहीं कुछ पता नहीं चल पा रहा है।
वहीं, इस हादसे ने दो भाइयों की जिंदगी को उजाड़ दिया है। हादसे में दोनों भाइयों की पत्नियों की मौत हो गई है। एक भाई की पत्नी और दोनों बच्चों काल का ग्रास बन गए हैं। दूसरे भाई के बच्चों की हालत भी गंभीर बनी हुई है।
आज एक ही घर से एक साथ चार लोगों की अर्थियां उठेंगी। परिवार में एक साथ हुई चार लोगों की मौत के बाद परिजनों में चीख-पुकार मची हुई है। मरने वालों में दो सगे और देवरानी-जेठानी शामिल हैं। हादसे ने पूरे परिवार को हिला कर रख दिया है।
जानकारी के अनुसार, हादसे में मारे गए ये चारों लोग झंडुता विधानसभा के फगोग गांव के रहने वाले थे। कमलेश रिश्ते में अंजना की जेठानी थी। कल सुबह कमलेश अंजना के साथ उसके मायके गंगलोह गांव में एक फंक्शन में शामिल होने जा रही थी।
इस दौरान दोनों के बच्चे भी साथ थे- जिसमें अंजना का बेटे आरव-नक्ष और कमलेश के बच्चे आरुषि और बेटा शौर्य शामिल हैं। यह सभी लोग शाम के वक्त फंक्शन से बस में वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में बस हादसे का शिकार हो गई।
हादसे में अंजना, कमलेश, नक्ष और आरव की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, कमलेश की बेटी आरुषि और बेटा शौर्य गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों बच्चों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बरठीं अस्पताल से AIIMS बिलसापुर रेफर किया गया है।
अंजना के पति विपिन कुमार भारतीय सेना में सैनिक हैं। फौजी विपिन कुमार को हादसे की सूचना दे दी गई है। हादसे के वक्त वो ड्यूटी पर तैनात थे, लेकिन खबर मिलते ही वो घर के लिए रवाना हो गए हैं। आज विपिन घर पहुंच जाएंगे।
वहीं, इस हादसे में विपिन की बड़े भाई राजकुमार की पत्नी कमलेश की भी मौत हो गई है। जबकि, उसकी बेटी और बेटा गंभीर रूप से घायल हैं। इस हादसे ने दोनों भाइयों की जिंदगी उजाड़ दी है। विपिन का बड़ा बेटा नक्ष तीसरी और आरव UKG में पढ़ता था।
परिजनों ने बताया कि अंजना के मायके वाले उन्हें अपनी गाड़ी से घर छोड़ने आ रहे थे। मगर अंजना नहीं मानी और बस में जाने की जिद्द करने लगी। मगर किसी को क्या पता था कि काल इन लोगों का रास्ते में इंतजार कर रहा था।
विदित रहे कि, बीते कल देर शाम करीब साढ़े छह बजे बरठीं क्षेत्र में भूस्खलन की चपेट में आने से एक निजी बस पूरी तरह मलबे में दब गई। इस हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है। इस बस में 35 के करीब लोग सवार बताए जा रहे हैं। दो मासूम बच्चों को क्षतिग्रस्त बस से सुरक्षित निकाला गया है।
घटना शुक्र खड्ड के किनारे भल्लू पुल के पास की है। जहां मरोतन से घुमारवीं जा रही संतोषी ट्रैवल्स की निजी बस पर अचानक पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और पत्थर गिर पड़े। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस की छत उड़कर खड्ड के किनारे जा पहुंची, जबकि पूरा मलबा बस पर गिरने से वाहन पूरी तरह दब गया।