#हादसा

October 8, 2025

हिमाचल में आज एक ही घर से उठेंगी चार अर्थियां, मां-दो बेटों का एक साथ होगा अंतिम संस्कार

बच्चों के साथ देवरानी में मायके गई थी जेठानी

शेयर करें:

Bilaspur Himachal Road Private Bus

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में बीते कल पेश आए बस हादसे ने पूरे हिमाचल को झकझोर कर रख दिया है। इस हादसे ने कई परिवारों को कभी ना भूलने वाले जख्म दे दिए हैं। हादसे ने एक परिवार को बुरी तरह झकझोर कर रख दिया है।

एक साथ उठेंगी चार अर्थियां

आज बिलासपुर में एक ही घर से एक साथ चार लोगों की अर्थियां उठेंगी। मृतकों में दो मासूम और दो महिलाएं शामिल हैं। परिवार में एक साथ हुई चार लोगों की मौत के बाद परिजनों में चीख-पुकार मची हुई है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में बड़ा हा*दसा: पहाड़ी से गिरे मलबे में दबी निजी बस, अब तक 15 लोगों की गई जा*न;

दो बच्चे गंभीर घायल

बताया जा रहा है कि इसी परिवार के दो अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं- जिनमें एक लड़की और लड़का शामिल है। मरने वालों में दो सगे भाई और देवरानी-जेठानी शामिल हैं। हादसे ने पूरे परिवार को हिला कर रख दिया है।

मृतकों की पहचान

  • अंजना देवी (29) पत्नी विपिन कुमार
  • कमलेश (36) पत्नी राजकुमार
  • आरव (4) पुत्री विपिन कुमार
  • नक्ष (7) पुत्र विपिन कुमार

यह भी पढ़ें : हिमाचल में जज बनी हरियाणा की बेटी, 3 साल तक फोन को रखा खुद से दूर

देवरानी के मायके गई थी जेठानी

जानकारी के अनुसार, हादसे में मारे गए ये चारों लोग झंडुता विधानसभा के फगोग गांव के रहने वाले थे। कमलेश रिश्ते में अंजना की जेठानी थी। कल सुबह कमलेश अंजना के साथ उसके मायके गंगलोह गांव में एक फंक्शन में शामिल होने जा रही थी।

दोनों के बच्चे भी थे साथ

इस दौरान दोनों के बच्चे भी साथ थे- जिसमें अंजना का बेटे आरव-नक्ष और कमलेश के बच्चे आरुषि और बेटा शौर्य शामिल हैं। यह सभी लोग शाम के वक्त फंक्शन से बस में वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में बस हादसे का शिकार हो गई।

यह भी पढ़ें : हिमाचल के AIIMS में नर्सिंग ऑफिसर ने मरीज से पकड़ा चिट्टा, छुपाया था तकिए के नीचे

मौके पर चार लोगों की मौत

हादसे में अंजना, कमलेश, नक्ष और आरव की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, कमलेश की बेटी आरुषि और बेटा शौर्य गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों बच्चों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बरठीं अस्पताल से AIIMS बिलसापुर रेफर किया गया है।

फौजी की पत्नी-बच्चों की मौत

अंजना के पति विपिन कुमार भारतीय सेना में सैनिक हैं। फौजी विपिन कुमार को हादसे की सूचना दे दी गई है। हादसे के वक्त वो ड्यूटी पर तैनात थे, लेकिन खबर मिलते ही वो घर के लिए रवाना हो गए हैं। आज विपिन घर पहुंच जाएंगे।

यह भी पढ़ें : अब उसी लड़की से शादी करेंगे ऊना के SDM : 25 हजार की मुचलके पर मिली जमानत

पत्नी की मौत, दोनों बच्चे घायल

वहीं, इस हादसे में विपिन की बड़े भाई राजकुमार की पत्नी कमलेश की भी मौत हो गई है। जबकि, उसकी बेटी और बेटा गंभीर रूप से घायल हैं। इस हादसे ने दोनों भाइयों की जिंदगी उजाड़ दी है। विपिन का बड़ा बेटा नक्ष तीसरी और आरव UKG में पढ़ता था।

गाड़ी में छोड़ने आ रहे थे मायके वाले

परिजनों ने बताया कि अंजना के मायके वाले उन्हें अपनी गाड़ी से घर छोड़ने आ रहे थे। मगर अंजना नहीं मानी और बस में जाने की जिद्द करने लगी। मगर किसी को क्या पता था कि काल इन लोगों का रास्ते में इंतजार कर रहा था।

यह भी पढ़ें : हिमाचल पुलिस ने आठ युवकों को धरा, चरस की खेप लेकर घूम रहे थे- 19 साल के हैं दो तस्कर

बस पर हुआ भूस्खलन

विदित रहे कि, बीते कल देर शाम करीब साढ़े छह बजे बरठीं क्षेत्र में भूस्खलन की चपेट में आने से एक निजी बस पूरी तरह मलबे में दब गई। इस हादसे में अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है। इस बस में 35 के करीब लोग सवार बताए जा रहे हैं। दो मासूम बच्चों को क्षतिग्रस्त बस से सुरक्षित निकाला गया है।

निजी बस मलबे में दबी

घटना शुक्र खड्ड के किनारे भल्लू पुल के पास की है। जहां मरोतन से घुमारवीं जा रही संतोषी ट्रैवल्स की निजी बस पर अचानक पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और पत्थर गिर पड़े। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस की छत उड़कर खड्ड के किनारे जा पहुंची, जबकि पूरा मलबा बस पर गिरने से वाहन पूरी तरह दब गया।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख