#यूटिलिटी
July 20, 2026
हिमाचल: लंबी छुट्टी पर जा रहे इन दो बड़े अस्पतालों के 159 डॉक्टर, मरीजों को होगी परेशानी; देंख लिस्ट
डॉक्टरों को दो चरणों में हफ्ते-हफ्ते की छुट्टियां रहेंगी
शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल IGMC शिमला और सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना में इलाज करवा रहे मरीजों को कई दिन दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, दोनों अस्पतालों के प्रोफेसर चिकित्सक और सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर छुट्टी पर जा रहे हेैं।
आपको बता दें कि IGMC शिमला और सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना के प्रिंसिपल ने डॉक्टरों की छुट्टियों का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस शेड्यूल के अनुसार, डॉक्टरों को दो चरणों में हफ्ते-हफ्ते की छुट्टियां रहेंगी। पहले चरण में आईजीएमसी के 131 तथा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना के 28 चिकित्सक एवं सीनियर रेजिडेंट अवकाश पर रहेंगे।
छुट्टियों का पहला चरण 22 जुलाई, 2026 (बुधवार) से 28 जुलाई, 2026 (मंगलवार) और दूसरा चरण 30 जुलाई, 2026 (गुरुवार) से 5 अगस्त, 2026 (बुधवार) तक होगा। जबकि, 29 जुलाई, 2026 (बुधवार) को कॉमन-डे घोषित किया गया है- यानी इस दिन किसी भी डॉक्टर की छुट्टी नहीं होगी और सभी डॉक्टर ड्यूटी पर होंगे।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में भारी बारिश से सड़कों पर बहने लगे नाले, पुल टूटा; अगले कुछ घंटे भारी-दो दिन रेड अलर्ट