#रोजगार

December 6, 2025

हिमाचल में शुरू हुई पटवारी के 530 पदों पर भर्ती, राज्य चयन आयोग ने मांगे आवेदन; जानें डिटेल

जॉब ट्रेनी के रूप में होगी भर्ती, जानें कितना मिलेगा वेतन

शेयर करें:

Govt Job News

शिमला। हिमाचल प्रदेश में लंबे समय से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर आई है। हिमाचल की कांग्रेस सरकार ने आखिरकार बहुप्रतीक्षित पटवारी भर्ती की अधिसूचना जारी कर दी है। यह भर्ती हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) के माध्यम से की जाएगी और इस बार कुल 530 पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू हो रही है, जिसे युवा रोजगार के सबसे बड़े अवसरों में से एक माना जा रहा है। इस भर्ती से जहां प्रदेश के युवाओं को सरकारी नौकरी मिलेगी, वहीं प्रदेश के राजस्व ढांचे को भी मजबूती मिलेगी।

मांगे ऑनलाइन आवेदन

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने पटवारी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। यह आवेदन प्रक्रिया 12 दिसंबर, 2025 से शुरू होगी और 16 जनवरी, 2026 तक चलेगी। अभ्यर्थियों को (HPRCA) की आधिकारिक वेबसाइट  hprca.hp.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ध्यान देने योग्य बात यह है कि यह भर्ती सिर्फ हिमाचल के स्थानीय युवाओं के लिए है, इसलिए हिमाचली बोनाफाइड प्रमाणपत्र अनिवार्य रहेगा।

यह भी पढ़ें : बेटी को जन्म दिया और दुनिया छोड़ गईं 33 साल की शगुन - अस्पताल में हंगामा

जॉब टेनी योजना के तहत भर्ती

इस बार पटवारियों की नियुक्ति सुक्खू सरकार की नई नीति जॉब टेनी योजना के तहत की जाएगी। चयनित युवाओं को राज्य कैडर में नियुक्त किया जाएगा, यानी उन्हें प्रदेश के किसी भी जिले में भेजा जा सकता है। इससे राजस्व विभाग को नई ऊर्जा मिलेगी और ग्रामीण प्रशासन में वर्षों से चल रही कमी पूरी होगी।

किस वर्ग को मिले कितने पद

पटवारी के 530 पदों पर भर्ती को अलग अलग वर्गों में विभाजित किया गया है।

  • 210 पद सामान्य वर्ग
  • 64 पद EWS
  • 100 पद SC
  • साथ ही OBC, ST और अन्य आरक्षित वर्गों के लिए भी निर्धारित हिस्सेदारी तय की गई है।

यह भी पढ़ें : परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़- बहन के अंतिम संस्कार से लौट रहे भाई ने त्यागे प्राण

कैसे होगा चयन

सभी अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा और इसके बाद दस्तावेज़ सत्यापन किया जाएगा।

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

पटवारी भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम 12वीं पास रखी गई है। वहीं इस भर्ती के लिए आयु सीमा 18 से 45 वर्ष निर्धारित है, जबकि आरक्षित वर्गों, सरकारी कर्मचारियों व पूर्व सैनिकों को आयु में छूट दी जाएगी।

 

यह भी पढ़ें : जयराम सरकार के समय बिलों में गड़बड़ी: CAG रिपोर्ट में खुलासा, गबन भी हुआ था!

आवेदन शुल्क

पटवारी भर्ती के लिए सरकार ने आवेदन शुल्क 800 रुपए निर्धारित किया है। यह आवेदन शुल्क सभी श्रेणियों के लिए होगा। पहले उम्मीदवारों को HPRCA पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना होगा।

परीक्षा का पैटर्न

  • 120 अंकों की परीक्षा डेढ़ घंटे में पूरी करनी होगी। प्रश्न पूछे जाएंगे—
  • सामान्य ज्ञान व HP GK
  • करंट अफेयर्स
  • सामान्य विज्ञान
  • रीजनिंग
  • सामाजिक विज्ञान
  • सामान्य हिंदी व अंग्रेजी (10वीं स्तर)

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार की नई पहल- ड्रोन से भेजे जाएंगे मरीजों के सैंपल और दवाइयां, बदलेगा हेल्थ सिस्टम

कितना मिलेगा वेतन

चयनित पटवारियों को जॉब टेनी के रूप में 12,500 रुपये मासिक मानदेय मिलेगा। आगे चलकर सरकार की नियमितीकरण नीति के तहत इन्हें स्थायी करने की प्रक्रिया भी लागू की जा सकती है। राजस्व विभाग में पटवारी का पद हमेशा से ग्रामीण प्रशासन की रीढ़ माना जाता है। भूमि अभिलेख, सर्वेक्षण, म्यूटेशन, सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन जैसे महत्वपूर्ण कार्य इनके जिम्मे होते हैं।

 

यह भी पढ़ें : द ग्रेट खली को किसने धमकाया? DC ऑफिस पहुंचा दी शिकायत, बोले- साजिश रची जा रही

कई वर्षों बाद इतने बड़े पैमाने पर भर्ती

पिछले कई सालों से हजारों पद खाली पड़े थे] जिससे राजस्व कार्य प्रभावित हो रहा था। इस भर्ती ने युवाओं में नई उम्मीद जगाई है क्योंकि काफी समय बाद इतनी बड़ी संख्या में पदों को भरा जा रहा है।

विस्तृत जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध

अभ्यर्थी पूरी जानकारी आयोग की वेबसाइट  hprca.hp.gov.in से प्राप्त कर सकते हैं, जहाँ नोटिफिकेशन, पात्रता, परीक्षा पैटर्न और आवेदन प्रक्रिया के सभी विवरण उपलब्ध हैं।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख