#अपराध

February 12, 2025

हिमाचल पुलिस ने शाह गैंग के 35 गुर्गे पकड़े, रडार पर 400 पैडलर- और होंगी गिरफ्तारियां

51 बैंक खाते फ्रीज, सॉफ्टवेयर इंजीनियर है मुख्य सरगना

शेयर करें:

Shah Gang Himachal

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला की पुलिस टीम ने इंटरस्टेट नशा तस्कर शाह गैंग पर एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने शाह गैंग के पांच और तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने मनी ट्रेल और सलाखों के पीछे बैठे इस गैंग के सदस्यों से की पूछताछ के आधार पर इन आरोपियों तक पहुंचने में सफलता हासिल की है।

पुलिस रडार पर शाह गैंग

पुलिस इस गिरोह के अब तक 35 सदस्यों को गिरफ्तार कर चुकी है। अभी पुलिस को इस गैंग में और भी कई लोगों के शामिल होने का शक है। यह गिरोह ऑनलाइन माध्यम से नशा तस्करी के धंधे को अंजाम देता था।

यह भी पढ़ें : हिमाचल पुलिस भर्ती और तबादलों में होगा बदलाव- राष्ट्रपति की मंजूरी का इंतजार

आरोपियों की पहचान

पुलिस टीम ने बीती शाम अलग-अलग जगह से इस गैंग के पांच और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आज इन सभी आरोपियों को कोर्ट में पश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। आरोपियों की पहचान-

  • पुनीत चौहान, संजौली
  • विनिश सरकाइत, संजौली
  • सुनील शर्मा, लोहर खलिणी
  • रोहित चंदेल, ठियोग
  • उमेश, ठियोग

शाह गैंग के 26 सदस्य अरेस्ट

आपको बता दें कि, बीती 27 जनवरी को पुलिस टीम ने एक अंतरराज्यीय नशा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए मुख्य सरगना संदीप शाह (38) और नीरज कश्यप (24) समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया था। पकड़े गए आरोपियों में कोलकाता, दिल्ली और हिमाचल प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के तस्कर शामिल हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल पुलिस को देख हड़बड़ाए दो नशा तस्कर, चिट्टे समेत हुए गिरफ्तार

ऑनलाइन होता था नशे का कारोबार

SP शिमला संजीव गांधी ने बताया कि इस गिरोह का मुख्य सरगना कोलकाता का संदीप शाह और दिल्ली का नीरज कश्यप है। संदीप पहले भी नशा तस्करी के कई मामलों में पकड़ा गया था। उन्होंने बताया कि यह गिरोह चिट्टे का ऑर्डर ऑनलाइन लेता था और अलग-अलग जगह पर चिट्टा सप्लाई करता था। इसकी पेमेंट UPI, स्कैनर व अन्य ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त करते थे।

400 पैडलर्स का गिरोह

उन्होंने बताया कि इस गैंग में 400 से अधिक पैडलर थे जो नशे की सप्लाई करते थे। पुलिस टीम ने अभी तक शाह गैंग के 51 बैंक खातों को फ्रीज किया है, जिनसे 5 करोड़ रुपये की मनी ट्रेल का खुलासा हुआ है। शाह गैंग के तस्करों की मनी ट्रेल की जांच की है, जिसमें 4 से 5 करोड़ रुपये का लेन-देन होने का खुलासा हुआ है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में दसवीं पास को मिलेगी नौकरी, 110 पदों पर होगी भर्ती- यहां जानें डिटेल

ऑनलाइ चलता था धंधा

जांच में यह सामने आया है कि शाह गैंग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से ड्रग्स की सप्लाई चेन तैयार की थी। पुलिस के अनुसार, शाह गैंग के नेटवर्क से चिट्टे के मामलों में अधिकांश सप्लाई भेजी जाती थी।

सॉफ्टवेयर इंजीनियर था मास्टर माइंड

SP ने बताया कि शिमला पुलिस पिछले छह माह से इस गिरोह का भंडाफोड़ करने में लगी थी। अब इस गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है। इस गिरोह के मुख्य सरगना संदीप शाह को कोलकाता से गिरफ्तार किया गया है। संदीप शाह पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर था। ऐसे में उसने आधुनिक तकनीकों को इस्तेमाल करके करीब 400 लोगों का सिंडिकेट तैयार किया था-जो मिलकर तस्करी नेटवर्क में उसके लिए काम करते थे। बीते दिनों सरगना को पकड़ने के बाद अब पुलिस इसी सिंडिकेट से जुड़े पैडलरों को दबोच रही है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : कार में खुशी-खुशी मंदिर जा रहा थे पति-पत्नी, रास्ते में हो गया अपशकुन

गैंग के कई और सदस्यों की होगी गिरफ्तारी

विदित रहे कि पुलिस की यह कार्रवाई नशे पर बड़ी चोट मानी जा रही है। इससे ना सिर्फ नशा तस्करी को रोकने में मदद मिलेगी, बल्कि माना जा रहा है कि प्रदेश में नशे के कारोबार में भी कमी आएगी। इससे पहले भी शिमला पुलिस ने कई बड़े गैंग को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस का मानना है कि इस गैंग के और भी कई सदस्य जल्द सलाखों के पीछे पहुंचाए जाएंगे।

दुष्कर्म का मामला भी है दर्ज

पुलिस जांच में संदीप शाह ने बताया कि वह एक अंतरराष्ट्रीय कंपनी में बतौर सॉफ्टवेयर इंजीनियर काम करता था। उसका करीब 15 लाख रुपए का सालाना पैकेज था। लेकिन उसने उसे छोड़ दिया और चिट्टा तस्करी के धंधे में उतर आया। संदीप शाह पर एक दुष्कर्म का मामला भी दर्ज है। पुलिस संदीप शाह के पुराने रिकॉर्ड को खंगाल रही है और उसके अंतरराष्ट्रीय चिट्टा तस्करों के साथ कनेक्शन की संभावना भी जता रही है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : बेटे के सही-सलामत घर लौटने की उम्मीद में था परिवार, दो दिन बाद मिली देह

ऑनलाइन नशा तस्करी की शुरू

सॉफ्टयेवर इंजीनियर से चिट्टा तस्कर बने संदीप शाह ने इस तस्करी के धंधे को ऑनलाइन शुरू किया। सॉफ्टवेयर इंजीनियर होने के चलते उसे तकनीक के हर उस पहलू की जानकारी थी, जिससे आम आदमी और पुलिस भी कहीं न कहीं अनजान थी। संदीप शाह ने ऐसे लोगों को अपने गिरोह में शामिल किया, जो या तो बेरोजगार थे, या फिर नशे के आदी थे और उन्हें पैसों की जरूरत थी।

अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन की संभावना

जांच में पता चला है कि संदीप शाह पिछले कई सालों से उत्तर भारत के पांच राज्यों में नशा तस्करी के इस अवैध कारोबार को कर रहा था। प्रारंभिक तथ्यों के अनुसार वह अब तक 25 से 30 करोड़ रुपए का चिट्टा तस्करी के धंधे को अंजाम दे चुका है। संदीप शाह के पाकिस्तान सहित विदेशों में अंतरराष्ट्रीय चिट्टा तस्करों के साथ कनेक्शन होने की भी संभावना है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल: क्या शाह बदलेंगे सिकंदर का मुकद्दर, BJP अध्यक्ष की दौड़ में हैं शामिल, जानें

डार्क वेब का करता था इस्तेमाल

बताया जा रहा है कि संदीप शाह नशा तस्करी के लिए डार्क वेब का इस्तेमाल करता था, जिसमें दुनिया भर के लोग अवैध गतिविधियों को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल करते हैं। इसमें हथियारों की तस्करी के अलावा, फिरौती, नशा तस्करी समेत अन्य अवैध गतिविधियों के लिए प्रयोग किया जाता है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख