शिमला। हिमाचल प्रदेश में आज मौसम सामान्य और साफ रहने की संभावना है। मगर 11 मई से प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से अगले पांच दिनों तक इसका असर रहेगा।

हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम

कई जिलों में बारिश, तेज हवाएं, आंधी, ओलावृष्टि और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने कल के लिए यलो अलर्ट जारी किया। कल चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में एक और म*र्डर? 3 साल पहले की थी लव मैरिज, पत्नी का चल रहा था अफेयर- कमरे में...

कई जिलों में यलो अलर्ट जारी

12 मई को मौसम का सबसे ज्यादा असर देखने को मिल सकता है। विभाग ने ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिलों में गरज-चमक, बिजली गिरने, बारिश और ओलावृष्टि का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चल सकती हैं।

सतर्क रहने की सलाह

वहीं, किन्नौर और लाहौल-स्पीति में भी तेज हवाओं का असर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें- BREAKING : छात्रों का इंतजार खत्म, HPBOSE आज घोषित करेगा 10वीं का रिजल्ट

बिजली गिरने की आशंका

13 मई को भी कई जिलों में मौसम खराब बना रहेगा। चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में गरज-चमक, बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं का यलो अलर्ट जारी किया गया है। कई इलाकों में बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।

कई इलाकों में बर्फबारी

मौसम विभाग के अनुसार, 14 मई से पश्चिमी विक्षोभ का असर धीरे-धीरे कमजोर पड़ने लगेगा। इसके बाद मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है। चंबा, कुल्लू, किन्नौर और लाहौल-स्पीति के ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना भी बनी हुई है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल: सरकारी महिला टीचर को स्कूल में आकर धमकाया, फिर रास्ता रोक की पि.टाई- 3 पर आरोप

कब साफ होगा मौसम?

15 मई को मौसम में आंशिक सुधार के संकेत हैं। मैदानी क्षेत्रों में मौसम साफ रह सकता है। जबकि, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रहने की संभावना जताई गई है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें