शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने बैसाखी के शुभ अवसर पर प्रदेशवासियों को बड़ी राहत देते हुए खास तोहफा दिया है। अब राशन डिपुओं पर चावल मुफ्त में मिलेंगे। यानी राशन डिपुओं से चावल लेने के लिए अब उपभोक्ताओं को एक रुपया भी नहीं चुकाना पड़ेगा। इसके साथ-साथ सरसों तेल भी सस्ता मिलेगा।

सुक्खू सरकार ने दिया बड़ा तोहफा

त्योहार के इस अवसर पर लिया गया यह फैसला न सिर्फ गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों के लिए राहत भरा है। बल्कि महंगाई के दौर में आम जनता को सीधी मदद पहुंचाने की दिशा में सरकार का अहम कदम माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार ने फ्री बिजली के लिए बनाया नया प्लान : अब राशन कार्ड से लिंक होगा मीटर

फ्री में मिलेगा 35 किलो आटा-चावल

आपको बता दें कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में राशन डिपुओं में गरीबी रेखा से नीचे BPL और प्राइमरी हाइस होल्ड PHH के परिवारों को 35 किलो आटा-चावल फ्री में दिया जाएगा। इसमें 15 किलो चावल बिल्कुल फ्री में मिलेंगे।

कितना मिलेगा आटा?

इस 35 किलो फ्री आटा-चावल में से आटे के लिए उपभोक्ताओं से पैसे भी वसूले जाएंगे। जैसे कि 18 किलो 800 ग्राम आटे का महज एक रुपया 20 पैसे वसूले जाएंगे।PHH परिवार- प्रति सदस्य के तहत 2 किलो आटा भी एक रुपया 20 पैसे में दिया जाएगा। जबकि, दो किलो प्रति व्यक्ति के हिसाब से चावल पूरी तरह फ्री दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : देर रात धंस गई सड़क, गहरी खाई में समाई पिकअप- अंदर बैठे थे दो भाई

APL परिवारों को भी राहत

वहीं, इस महीने मध्यम वर्ग के साथ-साथ APL परिवारों को भी सुक्खू सरकार द्वारा राहत दी गई है। इस महीने APL परिवारों को 12 किलो आटा 12 रुपये और 6 किलो चावल 13 रुपये के हिसाब से दिया जाएगा। जबकि, पिछले महीने 11 किलो आटा दिया जाता था।

सरसों तेल 7 रुपये सस्ता

राशन डिपुओं में सरसों तेल सस्ता कर दिया गया है। सरसों तेल के दाम 7 रुपये कम कर दिए गए हैं। नए दामों के अनुसार, अब राशन डिपुओं में सरसों तेल 161 की बजाय 153 में मिलेगा। खाद्द आपूर्ति विभाग कांगड़ा के खाद्य नियंत्रक पुरुषोत्तम सिंह ने इस बात की जानकारी दी है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में राहत : गैस सिलेंडर की कमी नहीं, पेट्रोल-डीजल का स्टॉक भी पूरा- रहें टेंशन फ्री

डिपुओं पर क्या-क्या मिल रहा?

मौजूदा समय में सुक्खू सरकार की ओर से राशन कार्ड धारकों को डिपुओं पर कई चीजें उपलब्ध करवाई जा रही हैं। जिनमें-

  • मलका दाल
  • माश दाल
  • चना दाल
  • दो लीटर तेल (रिफाइंड और सरसों)
  • चीनी
  • एक किलो नमक
  • आटा
  • चावल