#यूटिलिटी

April 4, 2026

हिमाचल में राहत : गैस सिलेंडर की कमी नहीं, पेट्रोल-डीजल का स्टॉक भी पूरा- रहें टेंशन फ्री

मौजूदा मांग को किया जा रहा है आसानी से पूरा

शेयर करें:

LPG Update

शिमला। हिमाचल प्रदेश में एलपीजी उपभोगताओं के लिए एक बहुत बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। प्रदेश में गैस सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है। तेल कंपनियों ने साफ किया है कि सभी पेट्रोलियम उत्पादों का स्टॉक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है और सप्लाई पूरी तरह सामान्य चल रही है। वैश्विक हालात के बीच भी प्रदेश में स्थिति नियंत्रण में है।

मौजूदा मांग को किया जा रहा है आसानी से पूरा

दरअसल, प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की आपूर्ति को लेकर उठ रही आशंकाओं के बीच तेल कंपनियों ने स्थिति पूरी तरह सामान्य होने का भरोसा दिया है। तेल विपणन कंपनियों के राज्य स्तरीय समन्वयक आई.एल. नेगी ने स्पष्ट किया कि राज्य में किसी भी प्रकार की कमी नहीं है और मौजूदा मांग को आसानी से पूरा किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार ने फ्री बिजली के लिए बनाया नया प्लान : अब राशन कार्ड से लिंक होगा मीटर

अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि घबराकर अनावश्यक खरीदारी न करें और टेंशन फ्री रहें। उन्होंने बताया कि मोटर स्पिरिट और हाई-स्पीड डीजल का स्टॉक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।

पेट्रोल पंपों पर आपूर्ति बिना बाधा के जारी

तेल विपणन कंपनियां यानी OMC के डिपो में भी भंडारण की स्थिति संतोषजनक बनी हुई है, जिससे पेट्रोल पंपों पर आपूर्ति निर्बाध जारी है। इसी तरह एलपीजी सिलेंडरों की उपलब्धता भी सामान्य है और बॉटलिंग प्लांट्स पर निर्धारित मानकों के अनुरूप स्टॉक मौजूद है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल पंचायती चुनाव : अगले हफ्ते लगेगी आचार संहिता! आरक्षण रोस्टर 2 दिन में होगा जारी- जानें

प्रशासन और कंपनियां लगातार आपूर्ति व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं ताकि किसी भी स्थिति में बाधा न आए। इसके साथ ही डिलीवरी सिस्टम को और तेज और सुचारू बनाने के लिए जरूरी कदम उठाए गए हैं। आम जनता से अपील की गई है कि घबराहट में अनावश्यक खरीदारी से बचें, क्योंकि इससे कृत्रिम कमी की स्थिति पैदा हो सकती है।

डिजिटल माध्यम से ही करें गैस सिलेंडर की बुकिंग

एलपीजी उपभोक्ताओं को सलाह दी गई है कि वे गैस सिलेंडर की बुकिंग डिजिटल माध्यम से ही करें और डिलीवरी के समय डीएसी यानी डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड के जरिए प्राप्ति की पुष्टि जरूर करें। गौरतलब है कि वैश्विक स्तर पर जारी मिडल ईस्ट विवाद के चलते कई जगह ईंधन आपूर्ति को लेकर चिंता बनी हुई है, लेकिन हिमाचल में इसका असर फिलहाल सीमित है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख