मंडी। हिमाचल प्रदेश में इन दिनों रसोई गैस सिलेंडरों की किल्लत ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। कई इलाकों में समय पर गैस न मिलने से उपभोक्ताओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति और अधिक चुनौतीपूर्ण बनी हुई थी।
अब समय पर मिलेगा सिलेंडर
ऐसे में अब एक राहत भरी खबर सामने आई है- जिससे लाखों उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलने वाली है। अब नए आदेशों के तहत लोगों को समय पर गैस सिलेंडर मिलेगा।
यह भी पढ़ें : श्रीनगर से हिमाचल आए फौजी भाई : चिंतपूर्णा मां को भेंट किए दो बड़े-बड़े शेर, देख भावुक हुए सभी
हिमाचल की जनता के लिए राहत
ग्रामीण इलाकों में भी गैस सिलेंडर की बुकिंग 25 दिन के अंदर ही की जा सकेगी। पहले जहां ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 45 दिन का इंतजार करना पड़ता था, उसे समाप्त कर दिया गया है।
पहले बढ़ी थी परेशानी
केंद्र सरकार द्वारा पहले शहरी क्षेत्रों के लिए 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए 45 दिन की बुकिंग समयावधि तय की गई थी। इस व्यवस्था से गांवों में रहने वाले लोगों को ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही थी।
यह भी पढ़ें : सुक्खू के फैसलों से परेशान जयराम, PM मोदी से की शिकायत- सुनाया हिमाचल का दुखड़ा
45 दिन करना पड़ा रहा था इंतजार
ग्रामीण उपभोक्ताओं का कहना था कि गांवों में संयुक्त परिवार अधिक होते हैं, जिससे गैस सिलेंडर जल्दी खत्म हो जाता है। ऐसे में 45 दिन तक अगली बुकिंग का इंतजार करना उनके लिए मुश्किल हो रहा था।
नहीं पहुंच रही थी सिलेंडर वाली गाड़ी
गैस आपूर्ति की स्थिति भी कई क्षेत्रों में संतोषजनक नहीं रही। कई बार गैस एजेंसियों की गाड़ियां दूरदराज गांवों तक नहीं पहुंच पाती थीं, जिससे लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ता था। हाल ही में पंडोह क्षेत्र में तो पुलिस की मौजूदगी में गैस सिलेंडरों का वितरण करवाना पड़ा, जो हालात की गंभीरता को दर्शाता है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में 8वीं पास के लिए नौकरी : 23 हजार तक मिलेगी सैलरी, यहां जानें पूरी डिटेल
उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ
विदित रहे कि, मंडी जिला में कुल 24 गैस एजेंसियां कार्यरत हैं, जिनमें इंडेन ऑयल की 19 और भारत पेट्रोलियम की एजेंसियां शामिल हैं। जिले में करीब 3 लाख 40 हजार गैस कनेक्शन हैं, जिनमें से लगभग 28,839 कनेक्शन उज्जवला योजना के तहत हैं। नए आदेश लागू होने के बाद जिले के दो लाख से अधिक ग्रामीण उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा और उनकी रोजमर्रा की परेशानियां काफी हद तक कम होंगी।
ऑनलाइन सिस्टम से होगी पहचान
गैस बुकिंग के दौरान उपभोक्ता का पता ऑनलाइन दर्ज होता है, जिससे यह स्पष्ट हो जाता है कि वह ग्रामीण क्षेत्र से है या शहरी। इसी आधार पर बुकिंग की समयावधि तय की जाएगी। अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल जिले में गैस सिलेंडरों की उपलब्धता सामान्य है। व्यावसायिक सिलेंडरों की आपूर्ति भी निर्धारित कोटे के अनुसार जारी रहेगी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : ननिहाल रहने आए 16 वर्षीय लड़के की मौ*त, गहरे सदमे में नानी- परिवार में मातम
कौन करवा सकेगा बुकिंग?
जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक बृजेंद्र पठानिया के अनुसार, नए आदेशों के तहत उज्जवला योजना को छोड़कर बाकी सभी उपभोक्ता अब 25 दिन के अंदर गैस सिलेंडर की बुकिंग कर सकेंगे।
कई परिवारों को राहत
गैस संकट के बीच आया यह फैसला ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत लेकर आया है और इससे रसोई गैस की उपलब्धता को लेकर बनी अनिश्चितता भी कम होने की उम्मीद है।
