शिमला। मई महीने की शुरुआत के साथ ही गैस बाजार से एक बड़ा झटका सामने आया है। दरअसल, LPG सिलेंडर की कीमतों में भारी उछाल आया है। कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में अचानक ₹993 की भारी बढ़ोतरी ने बाजार से लेकर छोटे कारोबार तक हलचल मचा दी है।

993 रुपए बढ़े गैस सिलेंडर के दाम

बढ़ती लागत का असर अब सीधे खाने-पीने की चीजों पर पड़ने की आशंका है, जिससे आम लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ बढ़ सकता है। हालांकि, घरेलू सिलेंडर के दाम स्थिर रहने से थोड़ी राहत जरूर है, लेकिन कुल मिलाकर महंगाई ने एक बार फिर आम आदमी की कमर तोड़ने का संकेत दे दिया है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में पानी घोटाला : अधिकारियों-ठेकेदारों पर गिरेगी गाज, फर्जी गाड़ी नंबर से किया करोड़ों का खेल

मई की शुरुआत में महंगाई का झटका 

तेल विपणन कंपनियों, खासकर इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की ओर से जारी नई दरों के अनुसार, कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में अचानक बड़ी वृद्धि दर्ज की गई है। राजधानी दिल्ली में यह बढ़ोतरी ₹993 तक पहुंच गई है, जिसके बाद अब एक सिलेंडर ₹3,071.50 में मिल रहा है, जो पहले ₹2,078.50 का था।

3,237 रुपये में मिल रहा सिलेंडर

अन्य महानगरों में भी यही ट्रेंड देखने को मिला। कोलकत्ता में सबसे अधिक बढ़ोतरी दर्ज हुई है- जहां कीमत करीब ₹3,202 तक पहुंच गई है। मुंबई में अब कमर्शियल सिलेंडर ₹3,024 में मिल रहा है। जबकि चेन्नई में इसकी कीमत बढ़कर ₹3,237 तक जा पहुंची है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल की जेल में कैदियों का कमाल : एक साल में कमाए डेढ़ करोड़, जानें कैसे

आम आदमी की जेब पर असर

इस अचानक आई बढ़ोतरी का सीधा असर खाने-पीने के कारोबार पर पड़ने की संभावना है। छोटे रेस्टोरेंट और ढाबा संचालकों के लिए लागत बढ़ना तय है, जिससे आने वाले दिनों में खाने की कीमतों में भी बदलाव देखने को मिल सकता है।

घरेलू सिलेंडर के दाम

हालांकि, राहत की बात यह है कि घरेलू उपभोक्ताओं के लिए फिलहाल कोई नई मार नहीं पड़ी है। 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में यह सिलेंडर अभी भी ₹913 के पुराने रेट पर ही उपलब्ध है। इससे मध्यम वर्गीय परिवारों के रसोई बजट पर फिलहाल अतिरिक्त बोझ नहीं बढ़ा है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें