कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। इस बार बोर्ड ने पिछले वर्ष की तुलना में पांच दिन पहले नतीजे जारी किए हैं, जिससे विद्यार्थियों और अभिभावकों में उत्साह देखा जा रहा है।
दसवीं का रिजल्ट घोषित
बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि इस वर्ष 93,694 विद्यार्थियों ने 10वीं की वार्षिक परीक्षा दी थी। परीक्षा परिणाम पूरी तरह डिजिटल माध्यम से जारी किया गया है, ताकि विद्यार्थी घर बैठे आसानी से अपना रिजल्ट देख सकें।
यह भी पढ़ें- हिमाचल में शादी के दो दिन पहले दुल्हन को भगा ले गया लतीफ, फिर की नीचता- केस दर्ज
कैसा रहा रिजल्ट?
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। इस वर्ष परीक्षा परिणाम 83.87 प्रतिशत दर्ज किया गया है। बोर्ड के अनुसार, कुल 93,694 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी- जिनमें से 78,150 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है।
कितने स्टूडेंट्स हुए फेल?
वहीं, 8,433 विद्यार्थियों को कंपार्टमेंट आई है। शिक्षा बोर्ड ने ऐसे विद्यार्थियों को राहत देते हुए दो विषयों में फेल छात्रों को जून माह में दोबारा परीक्षा देने का अवसर देने की घोषणा की है।
यह भी पढ़ें- हिमाचल में एक और म*र्डर? 3 साल पहले की थी लव मैरिज, पत्नी का चल रहा था अफेयर- कमरे में...
जल्दी निकल गया रिजल्ट
बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि इस बार पिछले वर्ष की तुलना में पांच दिन पहले परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है। परीक्षा परिणाम पूरी तरह डिजिटल माध्यम से जारी किया गया है, ताकि विद्यार्थी आसानी से ऑनलाइन अपना स्कोर कार्ड देख सकें।
यहां देखें अपने अंक
विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://hpbose.org पर जाकर अपने रोल नंबर के माध्यम से स्कोर कार्ड चेक कर सकते हैं। शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए 10वीं की वार्षिक परीक्षाएं 3 मार्च से 28 मार्च तक आयोजित की गई थीं।
