शिमला। हिमाचल प्रदेश में अक्तूबर की शुरुआत के साथ मौसम में बदलाव के संकेत मिलने लगे हैं। फिलहाल प्रदेश में मौसम ज्यादातर साफ और शुष्क बना हुआ है, लेकिन आने वाले दिनों में कई इलाकों में बारिश हो सकती है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी के भी आसार हैं। मौसम विभाग ने 2 अक्तूबर को जारी बुलेटिन में अगले कई दिनों का पूर्वानुमान जारी किया है।

बिलासपुर और किन्नौर में हुई हल्की बारिश

पिछले 24 घंटों के दौरान हिमाचल के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई। बिलासपुर के बिजाही में 8.2 मिलीमीटर और किन्नौर के नाथपा में 0.6 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। इस दौरान प्रदेश में कहीं भी बर्फबारी, गरज-चमक, तेज हवाएं, ओलावृष्टि या घना कोहरा देखने को नहीं मिला।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : 86 की उम्र में चुनाव लड़ेंगे मंत्री धनीराम शांडिल! क्या बेटे का पत्ता होगा साफ?

5 अक्तूबर से बदल सकता है मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 5 अक्तूबर को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है। इसके बाद 6 और 8 अक्तूबर को कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है। हालांकि सप्ताह के बाकी दिनों में मौसम काफी हद तक शुष्क रहने का अनुमान है।

6 अक्तूबर को कई जिलों में बारिश के आसार

यह भी पढ़ें- विरोध प्रदर्शन का गजब स्टाइल : हिमाचल कांग्रेस ने भैंस के आगे बजाई बीन, बोले- ये मोदी सरकार

जिलावार पूर्वानुमान के मुताबिक 6 अक्तूबर को ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं किन्नौर और लाहौल-स्पीति के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है।

इन जिलों में आंधी और बिजली चमकने का अलर्ट

मौसम विभाग ने 6 अक्तूबर को ऊना, बिलासपुर, कांगड़ा, शिमला और सिरमौर में कुछ स्थानों पर आंधी-तूफान, बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में मनकोटिया के CD कांड से आया था सियासी भूचाल, राजा वीरभद्र से छिन गई थी कुर्सी

आंधी-बिजली के दौरान बरतें सावधानी

विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि आंधी और बिजली चमकने के दौरान पेड़ों के नीचे खड़े न हों। बिजली और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्लग निकालने की भी सलाह दी गई है। किसानों और बागवानों को खेतों और बगीचों में तैयार फसल को सुरक्षित रखने को कहा गया है।

तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी संभव

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 3 से 4 दिनों में न्यूनतम तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि अधिकतम तापमान धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। 2 अक्तूबर को ताबो में सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पिछले दिन ऊना में सबसे अधिक तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

यह भी पढ़ें : CM सुक्खू की वजह से मंत्रिमंडल विस्तार में देरी! कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल का बड़ा खुलासा

2 से 4 अक्तूबर तक मौसम रहेगा शुष्क

पूर्वानुमान के अनुसार मैदानी और निचले पर्वतीय इलाकों के साथ-साथ मध्य और ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में 2 से 4 अक्तूबर तक मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है। इसके बाद बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।

5 अक्तूबर से मौसम ले सकता है करवट

कुल मिलाकर अगले कुछ दिन हिमाचल में मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना है, लेकिन 5 अक्तूबर से मौसम करवट ले सकता है। खासकर 6 अक्तूबर को कई जिलों में बारिश के साथ कुछ जगहों पर गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं।