शिमला। हिमाचल प्रदेश में मानसून का दौर अभी थमता नजर नहीं आ रहा है। लगातार हो रही बारिश के बीच मौसम विभाग ने प्रदेशवासियों के लिए अगले छह दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।

अगले 6 दिन बारिश

विभाग के अनुसार प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में रुक-रुक कर वर्षा का सिलसिला जारी रहेगा, जिससे लोगों को मौसम में ठंडक तो मिलेगी। मगर भूस्खलन, सड़क बाधित होने और जलभराव जैसी समस्याएं भी बनी रह सकती हैं।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : बेटे ने BIRTHDAY पर खोया पिता, घर का काम करते लेंटर से गिरा- परिवार में मातम

तीन जिलों में अलर्ट जारी

आज के लिए मौसम विभाग ने ऊना, बिलासपुर और कांगड़ा जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कुछ स्थानों पर तेज बारिश होने की आशंका है। वहीं 5 अगस्त को कांगड़ा और मंडी जिलों में भी यलो अलर्ट रहेगा। प्रशासन ने लोगों से मौसम को देखते हुए अनावश्यक यात्रा से बचने और नदी-नालों के आसपास सतर्क रहने की सलाह दी है।

मानसून में सामान्य से कम बारिश

इस बार मानसून सीजन के दौरान प्रदेश में कुल मिलाकर सामान्य से करीब 9 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। हालांकि सभी जिलों में स्थिति एक जैसी नहीं है। कुछ क्षेत्रों में वर्षा सामान्य से कम रही है, जबकि कई जिलों में सामान्य से अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में आठवीं पास के लिए नौकरी : हर महीने 24 हजार तक मिलेगी सैलरी, जानें सबकुछ

यहां पर हुई कम बारिश

कम बारिश वाले जिलों में बिलासपुर में 6 प्रतिशत, हमीरपुर में 42 प्रतिशत, कांगड़ा में 20 प्रतिशत, लाहौल-स्पीति में 50 प्रतिशत, मंडी में 27 प्रतिशत, सिरमौर में 10 प्रतिशत और सोलन में 7 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है। खासतौर पर लाहौल-स्पीति और हमीरपुर में बारिश की कमी सबसे अधिक देखने को मिली है।

 

दूसरी ओर चंबा में सामान्य से 17 प्रतिशत, किन्नौर में 28 प्रतिशत, कुल्लू और*शिमला में 23-23 प्रतिशत तथा ऊना में 2 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई है। इससे साफ है कि प्रदेश में मानसून का प्रभाव सभी जिलों में समान नहीं रहा और अलग-अलग क्षेत्रों में बारिश का वितरण काफी असंतुलित रहा।

यह भी पढ़ें : CM सुक्खू अपने ही मंत्रियों को कर रहे ट्रेस' : BJP का बड़ा दावा, APP पर छिड़ा नया विवाद

बारिश से मौसम हुआ सुहावना

पिछले 24 घंटों के दौरान हुई बारिश का असर तापमान पर भी साफ दिखाई दिया। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। कई शहरों का दिन का तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक कम हो गया।

लोगों से सतर्क रहने की अपील

मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना जताई है। ऐसे में पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन, चट्टानें गिरने, सड़कें बाधित होने और निचले इलाकों में जलभराव जैसी स्थितियां बन सकती हैं।

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार का बड़ा फैसला, हिमाचल के स्कूल-कॉलेजों में 15 अगस्त की छुट्टी रद्द; जानें कारण

मौसम अपडेट पर रखें नजर

प्रशासन ने लोगों से मौसम की ताजा जानकारी पर नजर रखने, नदी-नालों से दूरी बनाए रखने और खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है। अगर किसी क्षेत्र में भारी बारिश होती है तो स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना भी जरूरी होगा।

फसलों पर भी असर...

बारिश से जहां किसानों को फसलों के लिए नमी मिलने का लाभ मिलेगा। वहीं लगातार वर्षा वाले इलाकों में बागवानी और सड़क संपर्क प्रभावित होने की आशंका भी बनी रहेगी। आने वाले दिनों में मौसम का रुख प्रदेश के जनजीवन पर कितना असर डालता है, इस पर सभी की नजरें बनी रहेंगी।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें