शिमला। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और ईरान-इजरायल युद्ध के साय में हिमाचल प्रदेश के आम उपभोक्ताओं को महंगाई का बड़ा झटका लगा है। शनिवार से प्रदेश में LPG सिलिंडर की कीमतों में भारी उछाल आया है जिससे घरेलू रसोई का बजट बिगड़ गया है। नई दरों के लागू होने के साथ ही प्रदेश के कई हिस्सों में घरेलू सिलिंडर की कीमत 1000 रुपये के पार पहुंच गई है।

रसोई गैस पर महंगाई की मार

इंडियन ऑयल के अनुसार कच्चे तेल की वैश्विक आपूर्ति प्रभावित होने के कारण ये वृद्धि की गई है। हालांकि राहत की बात ये है कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में माता का मंदिर फूंक दिया- 12 साल के मुस्लिम लड़के पर FIR, खूब हुआ बवाल

प्रमुख शहरों में सिलिंडर के दाम

हिमाचल के अलग-अलग जिलों में डिलीवरी और लेबर चार्ज के आधार पर कीमतें अलग हैं। प्रमुख शहरों के नए रेट कुछ इस प्रकार हैं:

 

शहर घरेलू सिलिंडर (14.2 kg) व्यावसायिक सिलिंडर (19 kg)
शिमला ₹1015 (₹60 की वृद्धि) ₹2097 (₹137 की वृद्धि)
कुल्लू ₹980.35 ₹2009.10
धर्मशाला ₹965 (पहले ₹905) ₹2011
बिलासपुर ₹948.50 ₹1999.50

युद्ध का असर व आपूर्ति की स्थिति

इंडियन ऑयल के मंडल एलपीजी विक्रय प्रमुख मोहम्मद अमीन ने स्पष्ट किया कि पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण कच्चे तेल की सप्लाई चेन प्रभावित हुई है। आशंका जताई जा रही है कि आने वाले कुछ समय तक कीमतों में यह अस्थिरता बनी रह सकती है। इससे पहले 1 मार्च को भी वाणिज्यिक सिलिंडर के दाम बढ़ाए गए थे, लेकिन इस बार घरेलू उपभोक्ताओं पर सीधा बोझ पड़ा है।

यह भी पढ़ें: 13 बसें - 35 गाड़ियां, 23.64 करोड़ के ठेके: हिमाचल के राज्यसभा उम्मीदवार पर कितना पैसा ?

पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर

भले ही गैस सिलेंडर महंगा हुआ हो, लेकिन ईंधन की कीमतों में स्थिरता बनी हुई है। राजधानी शिमला में वर्तमान दरें इस प्रकार हैं:

  • पेट्रोल: ₹95.06 प्रति लीटर
  • पावर पेट्रोल: ₹102.29 प्रति लीटर
  • डीजल: ₹87.13 प्रति लीटर

मंडी में पेट्रोल ₹94.58 और डीजल ₹86.65 प्रति लीटर की दर से मिल रहा है। सरकार और तेल कंपनियों का दावा है कि युद्ध के बावजूद पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति सुचारू रूप से चलती रहेगी और किसी भी तरह के संकट जैसी स्थिति नहीं है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल: पुलिस की नौकरी के साथ देखा UPSC का सपना, 5 बार हुए असफल; पत्नी को फोन पर मिली खुशखबरी

घरेलू सिलिंडर में औसतन ₹60 और व्यावसायिक सिलिंडर में ₹114 से ₹137 तक की भारी बढ़ोतरी ने होटल कारोबारियों और आम जनता दोनों की चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लेबर और डिलीवरी चार्ज जोड़ने के बाद असल कीमत हलफनामे में दी गई कीमतों से भी अधिक बैठती है।