शिमला। हिमाचल में महिला सशक्तिकरण को लेकर सुक्खू सरकार ने ऐसा कदम उठा दिया है, जिसकी चर्चा पूरे प्रदेश में होगी। CM सुक्खू ने साफ़ कर दिया है कि अब आग बुझाने जैसे सबसे कठिन फील्ड में भी हिमाचली बेटियां कदम रखेंगी।
फायर सर्विस में भर्ती होंगी महिलाएं
राज्य में पहली बार महिलाओं की फायर सर्विस में भर्ती होने जा रही है और इसके लिए भर्ती नियमों में बदलाव शुरू हो गया है। शिमला में आयोजित होमगार्ड और सिविल डिफेंस के 63वें स्थापना दिवस पर CM सुक्खू ने कहा कि सरकार महिलाओं को हर डिपार्टमेंट में बराबरी का मौका दे रही है। जल्द ही फायर सर्विस में भर्ती निकलेगी और उसमें महिलाओं की एंट्री पक्की होगी।
यह भी पढ़ें : बेटी को जन्म दिया और दुनिया छोड़ गईं 33 साल की शगुन - अस्पताल में हंगामा
होमगार्ड को मातृत्व अवकाश की सुविधा
CM कहा महिला होमगार्ड को मातृत्व अवकाश की सुविधा दी गई है। अब फायर सर्विसेज में महिलाओं की भर्ती होगी और नियमों में बदलाव कर रहे हैं। वहीं इस समारोह में सीएम सुक्खू ने होमगार्ड की सालभर की उपलब्धियां भी गिनवाई।
होमगार्ड की सालभर की बड़ी उपलब्धियां
- 708 सर्च-एंड-रेस्क्यू ऑपरेशन किए
- 448 लोगों की जान बचाई
- 2000 करोड़ की संपत्ति को बचाया
- 1035 पानी की जगहों को ठीक किया
इन सभी प्रयासों के लिए कई यूनिट्स और कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया।
यह भी पढ़ें : परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़- बहन के अंतिम संस्कार से लौट रहे भाई ने त्यागे प्राण
फायर सर्विसेज को मिल रही बड़ी तकनीकी मजबूती
फायर सर्विसेज मॉडर्नाइजेशन स्कीम के तहत:
- 55 करोड़ रुपये दिए गए
- SDRF के लिए 6 करोड़ के आधुनिक उपकरण
- हवाई सर्वे और रेस्क्यू के लिए ड्रोन तकनीक
- इस कार्यकाल में 4 नए फायर स्टेशन इंदौरा, देहा, उबादेश, नेरवा बनाए गए।
- 27 नए फायर टेंडर खरीदे
- यूनिट चलाने के लिए 150 नई पोस्ट्स मंजूर
यह भी पढ़ें : जयराम सरकार के समय बिलों में गड़बड़ी: CAG रिपोर्ट में खुलासा, गबन भी हुआ था!
अंबेडकर जयंती पर CM और कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
समारोह के बाद CM सुक्खू ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि दी। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी संविधान और संवैधानिक संस्थाओं को बचाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने भी अंबेडकर के योगदान को अतुलनीय बताया।
