हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश की सियासत में इन दिनों एक बहुत बड़ा भूचाल आया हुआ है, जहां मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार अपनों के ही तीखे हमलों से घिर गई है। कांग्रेस के भीतर मचे इस घमासान और अंतर्कलह के बाद अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पूरी तरह हमलावर हो गई है।
हिमाचल के कृषि मंत्री के बेटे और पूर्व सीपीएस नीरज भारती द्वारा अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने और पांच-पांच अटैचियों के संगीन आरोपों के बाद प्रदेश का सियासी पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया है। इस पूरे घटनाक्रम पर तीखा पलटवार करते हुए हमीरपुर के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को कटघरे में खड़ा करते हुए सीधे जवाब की मांग की है।
अपनों ने ही खोल दी सुक्खू सरकार की पोल
शनिवार को हमीरपुर सर्किट हाउस पहुंचे सांसद अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर जमकर राजनीतिक तीर चलाए। उन्होंने कहा कि जो आरोप विपक्ष को लगाने चाहिए थे, वे आरोप आज कांग्रेस के अपने ही बड़े नेता खुलेआम मंचों से लगा रहे हैं। पूर्व सीपीएस नीरज भारती द्वारा लगाए गए आरोपों और 'अटैची' की बात पर तंज कसते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि आज सुक्खू सरकार की पोल किसी बाहरी ने नहीं, बल्कि उनके अपनों ने ही खोल कर रख दी है।
यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार ने 10 कॉलेजों पर जड़ दिया ताला, यहां के छात्रों को प्रतिमाह देंगे 5 हजार रुपए; पर रखी है ये शर्त
जनता जानना चाहती है अटैचियों का सच
हिमाचल प्रदेश की जनता यह जानना चाहती है कि आखिर ये पांच-पांच अटैचियां कौन दे रहा है, किसके लिए एकत्र की जा रही हैं और कहां भेजी जा रही हैं? इस गंभीर मुद्दे पर अब तक कांग्रेस सरकार के बड़े नेताओं की जुबान क्यों बंद है?" उन्होंने दो टूक कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को इसका पाई-पाई का हिसाब जनता को देना होगा, क्योंकि सूबे की जनता उनके जवाब का बेसब्री से इंतजार कर रही है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: दो युवकों ने लड़की से की नीच हरकत, वीडियो बना किया ब्लै*कमेल, लोगों ने बाजार में घुमाए आरोपी
2027 में कांग्रेस को ढूंढने से भी नहीं मिलेगा कार्यकर्ता
कांग्रेस पार्टी के भीतर मचे आंतरिक कलह और नीरज भारती का इस्तीफा मंजूर किए जाने के बाद पैदा हुए हालात पर अनुराग ठाकुर ने पार्टी के भविष्य को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने मुख्यमंत्री सुक्खू पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस में कार्यकर्ताओं और नेताओं की कोई कद्र नहीं बची है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: मां-बाप का इकलौता सहारा था 24 वर्षीय ओम, पिता के कंधों पर निकली बेटे की अ*र्थी
अनुराग ठाकुर ने कहा fd यह सरकार केवल सत्ता का सुख भोगने के लिए आई है] जनता और कार्यकर्ताओं के सुख-दुख से इनका कोई सरोकार नहीं है। जब खुद पार्टी के कर्मठ लोग मुख्यमंत्री से मिलने जाते हैं] तो वह मिलने के बजाय भाग जाते हैं। जिस तरह से आज कांग्रेस में कार्यकर्ताओं की अनदेखी हो रही है] उस हिसाब से साल 2027 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को ढूंढने से भी कोई कार्यकर्ता नसीब नहीं होगा। अब कांग्रेस में इस्तीफों की झाड़ियां लगनी शुरू हो गई हैं।
पंचायत चुनाव में प्रचंड जीत का दावा
हमीरपुर पहुंचने पर नवनिर्वाचित जिला परिषद, बीडीसी सदस्यों, प्रधानों और उपप्रधानों से मुलाकात के दौरान अनुराग ठाकुर ने दावा किया कि हाल ही में संपन्न हुए पंचायत चुनावों में भाजपा विचारधारा के लोगों की प्रचंड जीत हुई है। उन्होंने कहा कि दो तिहाई से अधिक प्रतिनिधि भाजपा समर्थित जीत कर आए हैं। मुख्यमंत्री सुक्खू के उस बयान पर भी उन्होंने तीखी आपत्ति जताई जिसमें उन्होंने कहा था कि पंचायत प्रतिनिधियों का कोई मूल्य नहीं होता।
यह भी पढ़ें : हिमाचल को मिली एक और सुपरफास्ट ट्रेन, अनुराग ठाकुर ने गुरुमुखी एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी
अनुराग ठाकुर ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार पहले तो हार के डर से पंचायत चुनाव करवाने से ही पीछे हट रही थी] और अब जब जनता ने उन्हें नकार दिया है] तो वह हार की बौखलाहट में जन प्रतिनिधियों के अपमान पर उतर आए हैं। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की जनता इस सरकार की कार्यप्रणाली से तंग आ चुकी है और राज्य में 1 साल बाद भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनना बिल्कुल तय है।
