शिमला। कांग्रेस देशभर में वोट चोर, गद्दी छोड़ अभियान शुरू करने जा रही है। इसी बीच हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल शिमला आ रही हैं। हिमाचल में वोट चोर, गद्दी छोड़ अभियान की शुरुआत के लिए रजनी पाटिल आ रही हैं।
वोट चोर, गद्दी छोड़ अभियान
इस अभियान के तहत कांग्रेस हिमाचल की जनता तो बताएगी कि किसी तरह से BJP ने इलेक्शन कमीशन के साथ मिलकर वोट चोरी किए हैं। इस मसले को लेकर कांग्रेस पार्टी देशभर में मुद्दा बना रही है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में बारिश ने मचाई तबाही : सतलुज में समाई सड़क, कई क्षेत्रों का संपर्क कटा
हिमाचल आ रहीं हैं रजनी पाटिल
कांग्रेस का ये अभियान 22 अगस्त से 7 सितंबर तक चलेगा। इस अभियान के तहत कांग्रेस द्वारा रैलियां भी निकाली जा रही हैं। सूत्रों के अनुसार, रजनी पाटिल 20 अगस्त तक शिमला आ सकती हैं और यहां पर कांग्रेस का एक बड़ा कार्यक्रम कर सकती हैं। साथ ही नेताओं के साथ बैठकें कर रणनीति बनाएंगी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : लापरवाही ने छीनी युवक की जिंदगी, दूसरे की हालत नाजुक- बाइक पर सवार थे दोनों
हिमाचल कांग्रेस में हलचल
जानकारी के अनुसार, कांग्रेस पार्टी 15 सितंबर से 15 अक्तूबर तक पूरे देश में साक्षात्कार अभियान भी चलाएगी। वहीं, रजनी पाटिल के शिमला दौरे से हिमाचल कांग्रेस में हलचल शुरू हो गई है। दरअसल, अभी तक हिमाचल में सगंठन का गठन नहीं किया गया है और ना ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान किया गया है।
