मंडी। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी के सराज दौरे के दौरान थुनाग में विरोध प्रदर्शन ने तूल पकड़ लिया है। शुक्रवार को हुई इस घटना में प्रदर्शनकारियों ने मंत्री की गाड़ी को रोकने की कोशिश की, काले झंडे दिखाए और कथित तौर पर जूते व पत्थर भी फेंके। इसके चलते पुलिस ने तीन अलग-अलग FIR दर्ज कर कुल 65 लोगों को नामजद किया है। इनमें कांग्रेस व भाजपा कार्यकर्ता दोनों शामिल हैं।

FIR में कांग्रेस कार्यकर्ता भी शामिल

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि FIR में कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ताओं के नाम भी हैं। बुखलवार गांव के भीम सिंह ठाकुर, जो तीन विधानसभा व लोकसभा चुनावों में अपने घर को कांग्रेस कार्यालय के रूप में इस्तेमाल करते रहे हैं, उनका का नाम FIR में शामिल किया गया है।

 

यह भी पढ़ें : HRTC बस में सवारी बनकर घुसा 'गुंडा' : ड्राइवर पर चलाए लात-घुसे, वर्दी तक फाड़ी

 

भीम सिंह ने कहा कि मैं उस वक्त दुकान पर था, बाद में विश्राम गृह चला गया था। मेरा नाम  FIR में डालना सरासर मूर्खता है। उनका कहना है कि वे हमेशा से वीरभद्र सिंह की विचारधारा के अनुयायी रहे हैं और पार्टी के लिए नि:स्वार्थ कार्य करते आए हैं।

प्रदर्शन में शामिल महिलाओं की शिकायत: गहने गायब

प्रदर्शन के दौरान हुई धक्का-मुक्की को लेकर सात महिलाओं ने भी थुनाग पुलिस चौकी में अलग शिकायत दर्ज करवाई है। गीता देवी ने बताया कि हाथापाई के दौरान उनकी सोने की बाली गुम हो गई। अन्य महिलाओं ने भी इसी तरह की आपत्ति जताई है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: बर्थडे की खुशियां मातम में बदली, नहर में डूबे दो दोस्त; पहले केक काट की थी शराब पार्टी

तीन FIR , अलग-अलग आरोप

  • मंत्री की गाड़ी रोकने की कोशिश में 7–8 महिलाओं पर मामला दर्ज।
  • प्रदर्शन में शामिल 57 अन्य लोगों के खिलाफ अलग FIR ।
  • एक व्यक्ति पर मंत्री की गाड़ी पर पत्थर, जूते और काले झंडे फेंकने का आरोप।

कांग्रेस की प्रतिक्रिया

कांग्रेस नेता जगदीश रेड्डी ने थुनाग चौकी में खुद शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि यह पूरी घटना भाजपा की राजनीतिक साजिश है और इसका मकसद मंत्री की छवि को धूमिल करना है। उन्होंने कहा कि कुछ निर्दोष लोगों को भी बिना सबूत एफआईआर में डाला गया है।

 

यह भी पढ़ें : मंत्री नेगी की गाड़ी पर फेंका जूता, 58 लोगों पर FIR, अब जगत नेगी ने दिया बड़ा बयान

बागबानी कॉलेज को लेकर भी विरोध जारी

इसी दौरान, थुनाग के व्यापार मंडल और आठ पंचायतों के प्रतिनिधियों ने मंत्री को एक ज्ञापन सौंपा। उन्होंने थुनाग स्थित औद्यानिकी एवं वानिकी कॉलेज को वहीं बनाए रखने की मांग रखी। थुनाग पंचायत के प्रधान धनेश्वर सिंह और पूर्व ज़िला परिषद सदस्य पितांबर ठाकुर ने 50-50 बच्चों को मुफ्त आश्रय देने का प्रस्ताव भी दिया।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।