शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में तीखा राजनीतिक घमासान देखने को मिला। राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी की सिराज क्षेत्र में आई आपदा के दौरान की गई कथित अमर्यादित और मजाकिया टिप्पणी पर विपक्ष ने कड़ा विरोध जताया। मामला इतना बढ़ा कि विपक्ष ने सदन से तीन बार वॉकआउट किया और मंत्री नेगी के बहिष्कार की घोषणा कर दी।
मंत्री की टिप्पणी बनी विवाद का कारण
बीजेपी विधायक रणधीर शर्मा ने सदन में आरोप लगाया कि जब सिराज क्षेत्र में आपदा आई हुई थी, तब मंत्री नेगी ने असंवेदनशील और मजाकिया भाषा का प्रयोग किया, जिससे पीड़ितों की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने इसे मंत्री पद की गरिमा के विपरीत बताते हुए कहा कि ऐसे समय में नेताओं को संवेदनशीलता दिखानी चाहिए थी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: युवक का पहले ग*ला रे*ता, फिर पेट्रोल छिड़क लगा दी तिली... तीन साल बाद लौटा था गांव
विपक्ष ने किया मंत्री का बहिष्कार
रणधीर शर्मा ने कहा कि विपक्ष अब मंत्री जगत सिंह नेगी से न तो कोई प्रश्न पूछेगा, न ही उनके वक्तव्यों को सुनेगा। जैसे ही मंत्री बोलना शुरू करेंगे, विपक्ष सदन से बाहर आ जाएगा। उन्होंने कहा कि यह फैसला मंत्री की अमर्यादित टिप्पणियों के विरोधस्वरूप लिया गया है। रणधीर शमा ने कहा कि इस तरह की टिप्पणियों की हम निंदा करते हैं। मंत्री जी को पीड़ितों के प्रति सहानुभूति दिखानी चाहिए थी।
जयराम ठाकुर ने कहा . मंत्री की बकवास नहीं सुनेगा विपक्ष
विपक्ष के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मंत्री ने सिराज में आपदा को लेकर जिस तरह के शब्दों का प्रयोग किया है, वह गंभीर रूप से आपत्तिजनक हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष सदन में मंत्री की बकवास नहीं सुनेगा, इसलिए हमने वॉकआउट किया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल के युवाओं को बड़ी राहत: पटवारी के 874 पदों पर होगी भर्ती; जानें कब होगी शुरू
जगत सिंह नेगी का पलटवार
विपक्ष के विरोध और तीन बार के वॉकआउट पर मंत्री जगत सिंह नेगी ने भी कड़ा पलटवार किया। उन्होंने विपक्ष पर लोकतंत्र की परंपराएं तोड़ने और तिरंगे का अपमान करने का आरोप लगाया। जगत सिंह नेगी ने साफ कहा कि विपक्ष की धमकियों से मैं डरने वाला नहीं। सिराज में तिरंगे का अपमान भाजपा ने किया है। ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें : दूसरी शादी कर रहे मंत्री विक्रमादित्य सिंह : जानिए अब कौन बनेंगी बुशहर रियासत की रानी
सीएम सुक्खू का बयान विपक्ष दिशाहीन
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंत्री नेगी का बचाव करते हुए कहा कि विपक्ष सिर्फ इसलिए हमला कर रहा है क्योंकि जगत सिंह नेगी सच बोलते हैं और कैबिनेट के सबसे प्रभावशाली मंत्रियों में से एक हैं। विपक्ष एक घंटे में तीन बार वॉकआउट कर रहा है, यह उनकी दिशाहीनता और अंदरूनी गुटबाजी का संकेत है। भाजपा मुद्दों पर चर्चा नहीं करना चाहती, बल्कि सुर्खियों में बने रहना चाहती है।
यह भी पढ़ें : मानसून सत्र में हंगामा : BJP विधायक विनोद कुमार के सवाल से शुरू हुई बहस- विपक्ष का वॉकआउट
सरकार ने विपक्ष को दिया दिल्ली चलने का न्योता
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने जनता के पैसों का दुरुपयोग किया, विशेष रूप से हिमकेयर योजना में। उन्होंने विपक्ष से अपील की कि आपदा राहत के लिए सभी एकजुट होकर केंद्र सरकार के पास चलें। उन्होंने कहा कि सरकार विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भी दिल्ली जाने को तैयार है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल विस में मानसून सत्र का दूसरा दिन- आज इन मुद्दों पर हुई दोनों पक्षों में तीखी नोक-झोंक
हिमाचल विधानसभा में मचा यह सियासी घमासान आने वाले दिनों में और तेज हो सकता है। विपक्ष जहां मंत्री जगत सिंह नेगी का बहिष्कार करने की रणनीति पर अड़ा हैए वहीं सत्ता पक्ष विपक्ष को दिशाहीन और मुद्दाविहीन बता रहा है। मानसून सत्र का यह प्रारंभ बताता है कि सदन में आगे और गरमागरम बहसें देखने को मिल सकती हैं।
