हमीरपुर। दिल्ली में विधानसभा चुनाव का बिगूल बज चुका है। सभी पार्टियों ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपनी ताकत झोंक दी है। इस सब के बीच भाजपा हाईकमान ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए हिमाचल के हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के पांचवी बार सांसद बने और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को कमान सौंपी है। वहीं अनुराग ठाकुर भी दिल्ली में जुटे हुए हैं।

दिल्ली में गरजे अनुराग ठाकुर

आज गुरुवार को अनुराग ठाकुर ने दिल्ली विधानसभा चुनावों के तहत ही आरके पुरम विधानसभा सीट से पार्टी प्रत्याशी अनिल शर्मा व मोतीनगर विधानसभा सीट से पार्टी प्रत्याशी हरीश खुराना के नामांकन दाखिल करने के दौरान उनके साथ मौजूद रहे। इस दौरान अनुराग ठाकुर ने आम आदमी पार्टी पर जमकर हमला बोला। 

 

यह भी पढ़ें : राहुल गांधी के बयान पर बवाल, जयराम ठाकुर बोले-देश के खिलाफ जंग का किया ऐलान

शराब के दलदल में धकेली दिल्ली की जनता

अनुराग ठाकुर ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में जगह जगह शराब ठेके खोल कर दिल्ली की युवा पीढ़ी को नशे के दलदल में धकेलने का काम किया है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी के तीन यार दारू, दलाली और भ्रष्टाचार हैं। अरविंद केजरीवाल ने अपने लंगोटिया यार मनीष सिसोदिया के साथ मिलकर सिर्फ घोटाले ही किए हैं।

 

यह भी पढ़ें : अनुराग ठाकुर ने किया 'दिल्ली शराब घोटाला' पोस्टर का अनावरण, शायरना अंदाज में घेरी AAP

यहां कुछ भी साफ नहीं बचा

अनुराग ठाकुर ने कहा कि आप पार्टी वाले झाड़ू की बात करते थे, झाड़ू से दारू पर आ गए। स्वराज की बात करने वाले स्वराज से शराब पर आ गए हैं। ठाकुर ने कहा कि आज आप दिल्ली में कहीं भी चले जाएं, आपको ना साफ पानी मिलेगा, ना हवा, ना ही सड़कें साफ मिलेंगी। यहां तक यमुना जी साफ नहीं बची है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि दिल्ली को बचाना है तो आप को हटाना होगा। उन्होंने कहा कि 10 वर्षों की घोटालों की यात्रा आप, के पाप, की यात्रा है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचारियों के यार हैं, दिल्ली के गुनहगार हैं।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: निजी कंपनी में आयकर विभाग की दबिश दूसरे दिन भी जारी, खंगाल रही रिकॉर्ड

 

बता दें कि इससे पहले अनुराग ठाकुर ने बीते रोज ही दिल्ली का महाठग पोस्टर का भी अनावरण किया था। अनुराग ठाकुर ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने शराब घोटाले से दो हजार करोड़ से भी बड़ा घोटाला किया। अपने शराब व्यापारियों को लाभ पहुंचाने के लिए काम किया। दिल्ली की जनता अरविंद केजरीवाल से अब तंग आ गई है और इस बार दिल्ली में आप का सफाया होगा।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें