शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजनीति में अपने बेबाक बयानों के लिए पहचाने जाने वाले युवा कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने अलग राजनीतिक दल के नेता की खुलकर सराहना कर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।
विक्रामदित्य ने की राघव की तारीफ
मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सोशल मीडिया पर एक लंबी पोस्ट साझा करते हुए आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा की कार्यशैली और संसद में उठाए गए मुद्दों की प्रशंसा की है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल की जनता को बड़ी राहत : समय पर मिलेगा सिलेंडर, पेट्रोल-डीजल की भी नहीं कमी
सोशल मीडिया पर शेयर की पोस्ट
विक्रमादित्य सिंह ने अपनी पोस्ट में लिखा कि भारतीय लोकतंत्र की खूबसूरती यही है कि यहां सीखने के दरवाजे हमेशा खुले रहते हैं। राजनीति में भी जो व्यक्ति जनता के हित में ईमानदारी और तथ्य के साथ बात करता है, वह हमारी सीख और सम्मान दोनों का हक़दार होता है, चाहे वह किसी भी दल या विचारधारा से आता हो।
राघव ने उठाए अहम मुद्दे
हाल के दिनों में राज्यसभा सांसद राघव चड्डा ने संसद में जिन मुद्दों को उठाया है जैसे आम उपभोक्ता, मध्यम वर्ग, गिग वर्कर्स और युवाओं से जुड़े प्रश्न वे सीधे आम भारतीय के जीवन से जुड़े हुए हैं और इसलिए उनकी सराहना की जानी चाहिए।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : सिर्फ 3 दिन स्कूल आईं 'मैडम जी', पांच साल ड्यूटी से रही गायब- अब गई नौकरी
राघव की विशेषता है कि...
राघव चड्डा की विशेषता यह है कि वे केवल आलोचना नहीं करते, बल्कि ठोस सुझावों और आंकड़ों के साथ समाधान भी सामने रखते हैं, जिससे उनकी राजनीति जन केन्द्रित और जिम्मेदार दिखती है। उनसे हमें यह सीख मिलती है कि अच्छी बात और जनहित का काम जहां भी दिखे, उसे स्वीकार करना चाहिए, और हमें कभी भी किसी से सीखने में गुरेज नहीं करना चाहिए न दल देखकर, न विचारधारा देखकर। राजनीति और सार्वजनिक जीवन में सक्रिय हर व्यक्ति के लिए यही विनम्रता और सीखने की यह भावना सबसे बड़ी पूंजी है।
यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार पर भड़के जयराम,बोले- चुनाव टालना विकास विरोधी फैसला, जनता हो रही परेशान
राजनीति में छिड़ी नई बहस
राजनीतिक गलियारों में उनकी इस पोस्ट को लेकर चर्चा तेज हो गई है। अलग-अलग दलों के नेताओं के बीच इस तरह की खुली सराहना को कई लोग सकारात्मक राजनीति का संकेत मान रहे हैं, जबकि कुछ इसे बदलते राजनीतिक माहौल में एक नई शैली की राजनीति के रूप में देख रहे हैं। फिलहाल, विक्रमादित्य सिंह की इस टिप्पणी ने प्रदेश के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति में भी नई बहस छेड़ दी है।
