#राजनीति

June 7, 2026

हिमाचल : BJP- कांग्रेस समर्थक भिड़े, महिला BDC की किडनैप- अध्यक्ष पद को लेकर हाई वोल्टेज ड्रामा

पिछले कुछ दिनों से बनाया जा रहा राजनीतिक दबाव

शेयर करें:

Election Controversy

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के आनी क्षेत्र में पंचायत समिति यानी BDC की राजनीति उस समय गरमा गई, जब शपथ ग्रहण समारोह के बाद एक निर्वाचित महिला सदस्य को लेकर भाजपा और कांग्रेस समर्थकों के बीच विवाद खड़ा हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस, धक्का-मुक्की और मारपीट की नौबत आ गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है।

पिछले कुछ दिनों से बनाया जा रहा राजनीतिक दबाव

जानकारी के अनुसार, पंचायत समिति सदस्य के रूप में निर्वाचित मणि देवी को लेकर विवाद उस समय सामने आया, जब उनके परिवार की ओर से आरोप लगाया गया कि कुछ लोगों ने अध्यक्ष पद के चुनाव में एक विशेष उम्मीदवार के समर्थन में मतदान करने का दबाव बनाया।

यह भी पढ़ें : PM मोदी के निशाने पर हिमाचल सरकार : बोले- निकाय चुनावों में कांग्रेस को जनता ने नकारा

परिवार का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से लगातार राजनीतिक दबाव बनाया जा रहा था और शपथ ग्रहण समारोह के दिन भी उन्हें परेशान किया गया। मणि देवी के बेटे ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि जब वह अपनी माता के साथ समारोह में भाग लेने जा रहे थे, तब रास्ते में कुछ लोगों ने उन्हें रोका और धमकाने का प्रयास किया।

गंभीर परिणाम भुगतने की दी धमकी

वहीं, समारोह समाप्त होने के बाद घर लौटते समय कथित तौर पर उनके साथ मारपीट की गई। शिकायत में यह भी दावा किया गया कि उनकी माता को जबरन अपने साथ ले जाया गया और पीछा करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई।

यह भी पढ़ें- 15 जून को शपथ लेंगे प्रधान और उपप्रधान: CM- मंत्री होंगे शामिल, विक्रमादित्य का नाम लिस्ट से बाहर

परिवार ने कई लोगों पर मारपीट और दबाव बनाने के आरोप लगाए हैं। घटना के बाद स्थानीय स्तर पर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। दोनों दल अपने-अपने पक्ष में बहुमत होने का दावा कर रहे हैं, जिसके चलते पंचायत समिति अध्यक्ष पद का चुनाव और अधिक चर्चाओं में आ गया है।

आनी में चुने गए हैं कुल 15 सदस्य

बताया जा रहा है कि पंचायत समिति आनी में कुल 15 सदस्य चुने गए हैं। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही अपने पास पर्याप्त समर्थन होने का दावा कर रहे हैं। ऐसे में एक सदस्य को लेकर उठे विवाद ने राजनीतिक समीकरणों को और जटिल बना दिया है।

यह भी पढ़ें- CM सुक्खू को हाईकोर्ट से करारा झटका: हिमकेयर योजना के फैसले पर लगाई रोक, मांगा जवाब

उधर, पुलिस प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शिकायत के आधार पर विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी आरोपों की निष्पक्ष जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मामले ने अब जिला स्तर पर राजनीतिक हलकों में नई बहस छेड़ दी है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख