शिमला। हिमाचल प्रदेश के CM सुखविंदर सिंह सुक्खू की तबीयत नासाज चल रही है। पिछले कल सोमवार को उनकी तबीयत अचानक खराब होने के चलते उन्होंने सारी बैठकों को रद्द कर दिया था। जिसके चलते अधिकारियो के साथ होने वाली मंडे मीटिंग को भी केंसिल करना पड़ा था।
आज भी नहीं आएंगे सचिवालय
बताया जा रहा है कि CM सुखविंदर सिंह सुक्खू वायरल की चपेट में आए है। जिसके कारण वे अस्वस्थ है। डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। जिस कारण वे आज भी सचिवालय नहीं आ पाएंगे।
यह भी पढ़ें : हिमाचल के वो देवता साहिब- जिनके गांव में घी से चलते थे घराट और सोने से की जाती थी बाड़ा बंदी
ओक ओवर से निपटाएंगे जरूरी काम
जानकारी के अनुसार आज भी CM सुखविंदर सिंह सुक्खू अपना जरूरी काम अपने सरकारी निवास ओक ओवर से निपटाएंगे और आराम करेंगे। बता दें कि पहले भी सीएम सुक्खू की तबीयत अचानक से खराब हुई थी।
शीघ्र स्वस्थ होकर लौटेंगे सीएम
सीएम सुक्खू के स्वास्थ्य को लेकर राज्य सरकार ने लगातार निगरानी रखी है और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की जा रही है। उधर, सीएम सुक्खू के करीबी सूत्रों के अनुसार, वह जल्द ही अपनी सरकारी गतिविधियों को पुनः शुरू करेंगे।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : शराब पीने का आदि था ढाबा मालिक, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
पहले भी उठी थी दर्द
बता दें कि कुछ समय पहले सीएम सुक्खू के पेट में दर्द उठा था, जिसके कारण वे आईजीएमसी में भी दाखिल रहें। हालांकि उस समय सीएम के सभी टेस्ट बिल्कुल ठीक आए थे और डॉक्टरों द्वारा उन्हें आराम करने की सलाह दी गई थी।
