हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के CM ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू अपने गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन के तीन दिन के प्रवास पर हैं। बताते चलें कि इस दौरानCM सुक्खू ने अपने पैतृक गांव भबड़ां पहुंचकर अपनी माता संसार देवी से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। 

CM की माता हुईं भावुक

बताते चलें कि इस दौरान CM सुक्खू की माता बेटे को देख भावुक हो उठीं।  CM सुक्खू ने घर पहुंचने पर सबसे पहले अपनी मां के पांव छुए और फिर दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया। 

गांववासियों ने किया स्वागत

CM सुक्खू की मां संसार देवी अपने बेटे को अपने घर में देखकर भावुक नजर आईं। CM ने अपनी मां के साथ समय बिताने के बाद घर पर मौजूद अन्य परिवार के सदस्यों से भी मुलाकात की। इसके बाद, CM सुक्खू के घर पर गांववाले भी एकत्रित हो गए और उन्होंने CM से हाल-चाल पूछा। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : पत्नी की बेवफाई से परेशान था पति, कमरे में पड़ी मिली देह

12 जनवरी को शिमला लौटेंगे

विदित रहे कि CM सुक्खू 10 जनवरी को दोपहर बाद नादौन पहुंचे थे और 12 जनवरी तक अपने गृह क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान उन्होंने नादौन के लोगों के लिए कई विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन किया। रविवार शाम को वह शिमला वापस लौटेंगे, जबकि 14 जनवरी को उनका दिल्ली जाने का कार्यक्रम है। 

यह भी पढ़ें: हिमाचल के छोटे से गांव का बेटा बना लेफ्टिनेंट, बिना कोचिंग के हासिल किया मुकाम

नए साल पर पहला दौरा

यह CM सुक्खू का नए साल में अपने गृह विधानसभा क्षेत्र का पहला दौरा है। इससे पहले, नवंबर में उन्होंने नादौन का दौरा किया था और इस दौरान कई विकास कार्यों के उद्घाटन किए थे। इसके बाद वे अब 3 दिन के प्रवास पर हमीरपुर आए हैं, जहां लोगों  से मिलकर उनकी समस्या को सुना जा रहा है । 

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें