नई दिल्ली/हमीरपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री और हिमाचल के हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद अनुराग ठाकुर दिल्ली विधानसभा चुनाव में स्टार प्रचारक की भूमिका निभा रहे हैं। आज मंगलवार को अनुराग ठाकुर ने दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा के संकल्प पत्र के दूसरे भाग को जारी किया। जिसमें भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली की जनता से कई वादे किए हैं।
भाजपा तीन चरणों में जारी करेगी संकल्प पत्र
दरअसल दिल्ली चुनाव के लिए भाजपा तीन चरणों में अपने संकल्प पत्र को जारी कर रही है। आज मंगलवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भाजपा का संकल्प पार्ट टू जारी किया।
भाजपा ने अपने दूसरे संकल्प पत्र में जहां लोगों से फ्री शिक्षा का वादा किया है, वहीं प्रतियोगी परीक्षाआंे की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए बड़ी सौगात की घोषणा की है। इसके अलावा जीवन बीमा के साथ साथ कामकाजी गर्भवती महिलाओं को भी बड़ी सौगात देने का वादा किया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: फेसबुक लिंक से व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा, 82 लाख की ठगी कर गए शातिर
अनुराग बोले भाजपा का संकल्प दिल्ली के विकास पर आधारित
इस दौरान अनुराग ठाकुर ने कहा कि भाजपा का संकल्प पत्र दिल्ली को विकसित करने वाला है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में भाजपा की सरकार बनेगी। सरकार बनने के बाद भाजपा दिल्ली की जनता को हर सुविधा मुहैया करवाएगी। केंद्र की मोदी सरकार ने पिछले 10 सालों मंे दलालों की भूमिका को खत्म कर दिया है।
यह भी पढ़ें : 2 हजार का लालच देकर पंजाब से हिमाचल लाई युवती, होटल में पिलाई थी बीयर और...
केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा
संकल्प पत्र को जारी करते हुुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि दिल्ली में भाजप की सरकार बनते ही जरूरतमंद लोगांे को केजी से लेकर पीजी तक मुफ्त शिक्षा दी जाएगी। वहीं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए 15 हजार की एकमुश्त वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। इसी तरह दो बार यात्रा और आवेदन शुल्क की प्रतिपूर्ति भी की जाएगी।
यह मोदी की गारंटी है। हर हाल में पूरी की जाती है।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि यह मोदी की गारंटी है, जिसे हर हाल में पूरा किया जाता है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि दिल्ली की जनता को भाजपा सरकार बनने पर स्वास्थ्य, यातायात, बिजली, पानी और परिवहन आदि से जुड़ी समस्याओं का हल करेंगे। दिल्ली में भाजप की सरकार बनते ही भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाएगी।
अनुराग ठाकुर ने द्वारा जारी बीजेपी के संकल्प पार्ट टू की घोषणाएं
- जरूरतमंद छात्रों को केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा दी जाएगी।
- एससी छात्रों को हर महीने एक हजार रुपए की मदद दी जाएगी।
- ऑटो.टैक्सी वालों के लिए वेलफेयर बोर्ड बनाया जाएगा
- युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए 15 हजार रुपए की मदद दी जाएगी।
- दो बार के यात्रा और आवेदन शुल्क की प्रतिपूर्ति का भी संकल्प पत्र में वादा किया गया
- ऑटो.टैक्सी चालकों के बच्चों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने पर स्कॉलरशिप देने का भी वादा किया
- ऑटो चालकों के लिए बोर्ड बनाया जाएगा, जिसके बाद 10 लाख का बीमा, 5 लाख का दुर्घटना बीमा किया जाएगा
- बच्चों की इंश्योरेंस कराने पर उसमें भी रियायत देने का वादा किया।
- गर्भवती महिलाआंे को छह महीने पेड मैटरनिटी लीव देने का वादा
- रेहड़ी फड़ी वालों को बिना कुछ गिरवी रखे लोन लेने की सुविधा
- आप के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति और एसआईटी का गठन
इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने भाजपा के पहले संकल्प पार्ट वन को जारी किया था। जिसमें भाजपा ने दिल्ली की जनता से 10 बड़े वादे किए थे।
भाजपा के संकल्प पार्ट वन की घोषणाएं
- महिला समृद्धि योजना के तहत प्रति महीने महिलाओं को 2500 दिए जाएंगे
- गरीब महिलाओं को गैस सिलेंडर में ₹500 की सब्सिडी दी जाएगी
- गरीब परिवारों को होली और दिवाली पर एक सिलेंडर मुक्त दिया जाएगा
- गर्भवती महिलाओं को ₹21000 दिए जाएंगे
- 70 साल से अधिक आयु के लोगों को 10 लाख रुपये का बीमा कवर दिया जाएगा
- 60 से 70 साल के लोगों की पेंशन में ₹500 की बढ़ोतरी की जाएगी।
- 70 साल से अधिक उम्र के लोगों और दिव्यांग व विधवा महिलाओं को 2500 के बजाय ₹3000 पेंशन दी जाएगी
- दिल्ली में अटल कैंटीन योजना लॉन्च की जाएगीए इसके तहत झुग्गी झोपड़ी इलाके में ₹5 में भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।
