चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से एक चिंताजनक खबर सामने आई है। यहां पर पांगी में जंगली साग खाने के बाद सात लोगों की हालत खराब हो गई है। जबकि, तीन लोग जंगल में कहीं लापता हो गए हैं। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल है।
जंगली साग खाने से 7 लोगों की हालत हुई खराब
बताया जा रहा है कि जंगली साग खाने के बाद ये सात लोग अजीबो-गरीब हरकतें करने लगे और इधर-उधर भागने लगे। लोगों ने चार को तो दबोच लिया, लेकिन तीन भागते-भागते जंगल में लापता हो गए। जिनकी तलाश के लिए सर्च अभियान चलाया जा रहा है। मगर अब तक उनका कुछ पता नहीं चल पाया है।
यह भी पढ़ें : विजय सोनी गैंग : 3 राज्य में बिछाया था चिट्टे का जाल, हिमाचल में भी फैले थे 200 तस्कर- अब तक 9 अरेस्ट
करने लगे अजीबो-गरीब हरकतें
मिली जानकारी के अनुसार, वन विभाग के ठेकेदार की लेबर ने बीते रविवार को धनाला के पास जंगली साग खा लिया था। इसके बाद जो हुआ वो देखकर हर कोई दंग रह गया। सात लोगों की अजीबो-गरीब हरकतें देख अन्य मजदूरों के होश उड़ गए। मजदूरों की तबीयत खराब होते देख उन्हें अस्पताल पहुंचाने का फैसला लिया गया।
तीन जंगल में भाग गए, हुए लापता
घटनास्थल पर मौजूद मजदूरों ने किसी तरह चार को दबोच कर उपचार के लिए किलाड़ अस्पताल पहुंचाया। इसी बीच तीन जंगल में कहीं खो गए। ठेकेदार ने तीनों लापता लोगों को खोजनो के लिए पुलिस चौकी पुर्थी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। तीनों के लापता हो जाने से उनके परिजन भी काफी परेशान हैं। परिजन भी चंबा से पांगी पहुंच गए हैं, लेकिन तीन दिन से लापता लोगों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
लापता लोगों की पहचान
- नरेश राम निवासी गांव सुधेल
- जर्म सिंह निवासी गांव बाड़का
- ज्ञान चंद निवासी गांव जांघी
यह भी पढ़ें : हिमाचल : परिजनों ने खोया इंजीनियर बेटा, युवक को तड़पता फेंक गया था दोस्त- CCTV फुटेज ने खोला राज
अस्पताल में भर्ती लोगों की पहचान
- राजकुमार निवासी गांव गगल
- देसराज निवासी गांव सुधेल
- जगदीश निवासी गांव घुटेल
- प्रीतम सिंह निवासी गांव सुधेल
शरीर से निकाला जहर
मामले की जानकारी देते हुए कार्यकारी खंड चिकित्सा अधिकारी किलाड़ डॉ. विशाल शर्मा ने बताया कि किलाड़ अस्पताल में दाखिल चारों के शरीर से जहर निकाल दिया गया है। अब चारों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं, पुलिस अधिकारी का कहना है कि लापता लोगों को तलाश की जा रही है। तीनों के लापता होने से उनके परिजन भी काफी परेशान हैं और उनके सही-सलामत घर लौटने की कामना कर रहे हैं।
