सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में पांच वर्षीय बच्ची के अचानक लापता होने से परिवार और ग्रामीणों में चिंता का माहौल है। संगड़ाह उपमंडल की ग्राम पंचायत लाना चेता के गांव घेवना से रविवार शाम घर के आंगन के पास खेल रही बच्ची अचानक गायब हो गई।

5 साल की बच्ची लापता

परिजनों ने अपने स्तर पर आसपास के इलाकों में काफी तलाश की, लेकिन बच्ची का कोई सुराग नहीं मिल सका। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। बच्ची के ऐसे अचानक लापता हो जाने से परिजन बेहद परेशान हैं।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : घर के आंगन में खेल रहा था 3 वर्षीय मासूम- अचानक पानी के टैंक में गिरा, हुई मौ**त

घर के आंगन में खेल रही थी मासूम

जानकारी के अनुसार, घेवना गांव निवासी विपिन कुमार की पांच वर्षीय बेटी आर्या रविवार शाम करीब चार बजे घर के आंगन में खेल रही थी। परिजनों के मुताबिक बच्ची घर के आसपास ही थी और कुछ समय बाद अचानक दिखाई नहीं दी।

परिजनों ने हर जगह ढूंढा

पहले परिवार ने आसपास के घरों और गांव में उसकी तलाश की। जब काफी देर तक बच्ची नहीं मिली तो परिजनों की चिंता बढ़ गई और उन्होंने ग्रामीणों की मदद से आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें- आपदा में टूटा स्कूल, 3 साल बाद भी नहीं हटा मलबा- दो कमरों में पढ़ने को मजबूर 32 बच्चे

तलाश में जुटा पूरा गांव

बच्ची के लापता होने की सूचना मिलने के बाद ग्रामीण भी उसकी तलाश में जुट गए। गांव के आसपास मौजूद रास्तों, जंगल और अन्य संभावित स्थानों पर खोजबीन की गई। परिवार के सदस्य देर तक बच्ची की तलाश करते रहे, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पाई।

सुबह पुलिस ने संभाला तलाशी अभियान

सोमवार सुबह पुलिस को मामले की जानकारी मिली, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों से बच्ची के लापता होने से जुड़ी जानकारी ली और इसके बाद तलाशी अभियान को तेज किया गया। स्थानीय ग्रामीण भी पुलिस के साथ मिलकर अलग-अलग क्षेत्रों में बच्ची की तलाश कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- CM सुक्खू का बड़ा तोहफा- पशुपालकों को मिल रहा दूध का मनचाहा रेट, हुआ भारी मुनाफा

तेजी से चल रहा तलाशी अभियान

पुलिस की ओर से संभावित स्थानों पर खोजबीन की जा रही है। बच्ची के घर से लापता होने के बाद इस बात को लेकर भी जांच की जा रही है कि वह किस दिशा में गई हो सकती है। परिवार और ग्रामीणों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस तलाशी अभियान को आगे बढ़ा रही है।

चिंता में पूरा परिवार

आर्या के अचानक लापता होने से उसके परिजन बेहद परेशान हैं। छोटी बच्ची के घर के पास से गायब होने के बाद परिवार लगातार उसकी सुरक्षित वापसी की उम्मीद लगाए हुए है। वहीं गांव के लोग भी परिवार की मदद के लिए तलाश अभियान में शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- हिमाचल के सरकारी अस्पताल में डेढ़ वर्षीय मासूम की मौ**त, डॉक्टरों पर आरोप- जमकर हुआ हंगामा

ग्रामीण भी तलाश में जुटे

फिलहाल बच्ची की तलाश जारी है और पुलिस के साथ स्थानीय ग्रामीण भी आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन कर रहे हैं। परिवार को उम्मीद है कि बच्ची जल्द सुरक्षित मिल जाएगी।

लोगों से भी मांगी मदद

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को आर्या के संबंध में कोई जानकारी मिलती है या वह बच्ची को कहीं दिखाई देती है तो बिना देरी किए पुलिस को सूचित करें। पुलिस के अनुसार किसी भी सूचना को नजरअंदाज न करें और तुरंत 112 या पुलिस थाना संगड़ाह को जानकारी दें।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें