शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के प्रस्तावित दौरे को लेकर पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस हाई-प्रोफाइल विजिट के दौरान शहर की सुरक्षा पूरी तरह चाक-चौबंद रहेगी और करीब 1500 पुलिस जवान तैनात किए जाएंगे।
अगले हफ्ते हिमाचल आ रहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
पुलिस विभाग ने सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए शहर को छह अलग-अलग सेक्टरों में बांटने की योजना बनाई है। VIP मूवमेंट के दौरान आम लोगों को कम से कम असुविधा हो, इसके लिए ट्रैफिक प्लान भी तैयार किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: टैक्सी चालक का गला दबाया- म*रा समझ जंगल में फेंका, 3 दिन बाद मिला जिंदा; 2 गिरफ्तार
अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां
जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति 27 अप्रैल से 2 मई तक शिमला प्रवास पर रह सकती हैं। वह मशोबरा स्थित अपने आधिकारिक आवास द रिट्रीट ब्लिडिंग में ठहरेंगी। राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली से इस दौरे का प्रारंभिक कार्यक्रम राज्य सरकार को मिल चुका है, जिसके आधार पर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
DIG अंजुम आरा ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की है। वहीं, जिला प्रशासन ने भी विभिन्न विभागों को जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल की लड़की ने किया शर्मसार : सोशल मीडिया पर बनाती है गंदी वीडियो, FIR दर्ज
क्यों आ रहीं राष्ट्रपति?
राष्ट्रपति का शिमला दौरा केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि ब्रिटिश काल से चली आ रही एक ऐतिहासिक परंपरा का हिस्सा है। उस समय शिमला देश की ग्रीष्मकालीन राजधानी हुआ करता था और आज भी उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए राष्ट्रपति हर साल यहां कुछ दिन प्रवास करती हैं।
क्या है पूरा कार्यक्रम?
टेंटेटिव शेड्यूल के अनुसार,
- 27 अप्रैल (सोमवार) : दिल्ली से चंडीगढ़ होते हुए शिमला पहुंचेंगी।
- 28 अप्रैल (मंगलवार) : एक उद्घाटन कार्यक्रम में भागीदारी
- 29 अप्रैल (बुधवार) : अटल टनल का दौरा और BRO अधिकारियों के साथ बैठक
- 30 अप्रैल (गुरुवार): पालमपुर स्थित कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी
- 1 मई (शुक्रवार) : शिमला में ‘एट होम’ कार्यक्रम
- 2 मई (शनिवार): दिल्ली वापसी
यह भी पढ़ें : हिमाचल: सड़क में खड़ी गाड़ी से आ रही थी बदबू- अंदर झांकने पर उड़े होश, मिली सड़ी-गली देह
इस दौरान प्रशासनिक बैठकों के साथ-साथ विभिन्न औपचारिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर पूरे शहर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं, जिससे किसी भी प्रकार की चूक न हो।
पिछले साल नहीं आईं राष्ट्रपति
पिछले वर्षों में भी द्रौपदी मुर्मू शिमला और आसपास के इलाकों का दौरा कर चुकी हैं। हालांकि मई 2025 में प्रस्तावित यात्रा को अचानक स्थगित करना पड़ा था, जिसकी वजह पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ा तनाव था।
