#अपराध
April 20, 2026
हिमाचल की लड़की ने किया शर्मसार : सोशल मीडिया पर बनाती है गंदी वीडियो, FIR दर्ज
लड़की की उक्त अकाउंट के हजारों फॉलोअर्स हैं
शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में सोशल मीडिया के दुरुपयोग को लेकर पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। न्यू शिमला थाना में एक इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर के खिलाफ अश्लील और आपत्तिजनक सामग्री साझा करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, खलीनी स्थित ठाकुर निवास के निवासी इशु ठाकुर ने शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि unfiltered vanii नाम से इंस्टाग्राम अकाउंट चलाने वाली एक लड़की लगातार अपने प्लेटफॉर्म पर बेहद गंदा और शर्मनाक कंटेंट डाल रही है।
शिकायतकर्ता का कहना है कि उक्त अकाउंट के हजारों फॉलोअर्स हैं और उस पर डाला जा रहा कंटेंट समाज पर नकारात्मक प्रभाव डाल रहा है। खासकर स्कूली छात्रों, युवाओं और लड़कियों पर इसके गलत असर को लेकर चिंता जताई गई है।
आरोप है कि लड़की बेहद बेशर्मी ने गंदे-गंदे शब्दों का उपयोग कर वीडियो पोस्ट कर रही है। पोस्ट में अन्य लड़कियों के खिलाफ की गई टिप्पणियां उनकी छवि को नुकसान पहुंचा रही हैं और सामाजिक मूल्यों के खिलाफ हैं।
पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ BNS की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। जिसमें-
मामले की जांच खुद SHO कर रहे हैं। साइबर विशेषज्ञों की मदद से संबंधित इंस्टाग्राम अकाउंट की गतिविधियों और पोस्ट किए गए कंटेंट की गहन जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
गौरतलब है कि इन दिनों पहले ही सोशल मीडिया पर विवादित टिप्पणियों को लेकर इशिता पुंडीर का मामला भी चर्चा में है। इसके बाद ऐसे मामलों पर निगरानी और सख्ती बढ़ा दी गई है। इस कार्रवाई के बाद साफ संकेत मिल रहे हैं कि सोशल मीडिया पर अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर आपत्तिजनक और भ्रामक सामग्री फैलाने वालों के खिलाफ अब सख्त कदम उठाए जाएंगे।