#अपराध
April 20, 2026
हिमाचल: टैक्सी चालक का गला दबाया- म*रा समझ जंगल में फेंका, 3 दिन बाद मिला जिंदा; 2 गिरफ्तार
टैक्सी ड्राइवर के भाई ने करवाई थी गुमशुदगी की शिकायत
शेयर करें:

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। देहरा क्षेत्र में दो युवकों ने एक टैक्सी चालक पर बेरहमी से हमला कर उसे मृत समझकर जंगल में फेंक दिया।
हैरानी की बात यह रही कि चालक कई घंटों तक जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष करता रहा। फिर आखिरकार पुलिस ने उसे जिंदा बरामद कर लिया। इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
यह वारदात थाना रक्कड़ के तहत सीकरां दा परो से होते हुए कामाख्या मंदिर मार्ग पर अंजाम दी गई- जो ऊना जिले के अंब क्षेत्र से सटा हुआ इलाका है। जानकारी के अनुसार, गांव पड़ेला निवासी प्रताप सिंह ने 19 अप्रैल को शिकायत दर्ज करवाई थी।

प्रताप सिंह ने बताया कि उनके बड़े भाई मेहर सिंह, जो पेशे से टैक्सी चालक हैं- 17 अप्रैल को घर से काम के लिए निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मझीण चौकी में गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच के दौरान पता चला कि 17 अप्रैल की दोपहर करीब 1:30 बजे दो युवकों ने मेहर सिंह की टैक्सी को गगरेट जाने के लिए किराए पर लिया था। रास्ते में कालोहा के पास किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।

इसके बाद आरोपियों ने चालक को सुनसान रास्ते की ओर मोड़ने के लिए मजबूर किया और सीकरां दा परो होते हुए कामाख्या मंदिर मार्ग की ओर ले गए। सुनसान इलाके में पहुंचते ही आरोपियों ने पहले रस्सी से चालक का गला दबाया और फिर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए।
गंभीर रूप से घायल होने के बाद जब चालक निढाल हो गया, तो आरोपियों ने उसे मृत समझकर जंगल में फेंक दिया और मौके से फरार हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी टैक्सी को लेकर पंजाब के होशियारपुर पहुंचे, जहां वाहन को लावारिस हालत में छोड़ दिया।
![]()
बताया जा रहा है कि आरोपियों ने चालक से नकदी लूटने के साथ उसकी सोने की अंगूठी भी छीन ली, जिसे बाद में बेच दिया गया। इधर, जंगल में घायल हालत में पड़ा मेहर सिंह दर्द से कराहता रहा और खुद को बचाने के लिए संघर्ष करता रहा, लेकिन चलने-फिरने में असमर्थ होने के कारण वहीं पड़ा रहा।
मामले की जांच में जुटी पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई और उन्हें हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की। उनकी निशानदेही पर 19 अप्रैल को सर्च ऑपरेशन चलाया गया, जिसके दौरान घायल चालक को जंगल से गंभीर हालत में बरामद कर लिया गया।

घायल को पहले स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके बाद उसे बेहतर इलाज के लिए टांडा अस्पताल रेफर किया गया- जहां उसका उपचार जारी है। इस घटना की पुष्टि ASP आरपी जसवाल ने करते हुए बताया कि मझीण चौकी में दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।
पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी युवक कांगड़ा के खुंडियां के रहने वाले हैं। आरोपियों की पहचान-