रामपुर बुशहर (शिमला)। आज के दौर में जहां हर छोटी-बड़ी खरीदारी मोबाइल और रुपए पैसे से होती है, वहीं हिमाचल प्रदेश में एक ऐसा बाजार भी लगता है जहां सदियों पहले नकदी नहींए बल्कि भरोसे दोस्ती और सामान के बदले सामान के रूप में चीज़ों की अदला बदली होती थी। शिमला ज़िले के रामपुर बुशहर में सतलुज नदी के किनारे लगने वाला अंतरराष्ट्रीय लवी मेला सिर्फ एक व्यापारिक आयोजन नहींए बल्कि भारत और तिब्बत के सदियों पुराने रिश्तें की एक जीती जागती कहानी है।
एक युद्ध, एक दोस्ती और ऐतिहासिक संधि
इस अनोखे मेले की जड़े करीब 345 साल पुरानी हैं। इतिहासकारों के मुताबिक वर्ष 1679 में जब लद्दाख और तिब्बत के बीच युद्ध छिड़ा, तो बुशहर रियासत के तत्कालीन शासक राजा केहरी सिंह ने तिब्बत का साथ दिया। इस मदद से खुश होकर 1679 से 1681 (कुछ अभिलेखों में 1684 तक) के बीच राजा केहरी सिंह और तिब्बत के पांचवें दलाई लामा की ल्हासा सरकार के बीच एक ऐतिहासिक संधि हुई।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : शादी से 20 दिन पहले उजड़ा परिवार, माता-पिता ने खोया इकलौता फौजी बेटा
घोड़ों के बदले तलवारें और अनोखी कसम
इस संधि की सबसे खास बात ये थी की दोनों राज्यों के व्यापारियों के लिए व्यापार पूरी तरह कर मुक्त कर दिया गया था। दोस्ती की निशानी के तौर पर तिब्बत से बेहतरीन नस्ल के घोड़े भेजे गए और बदले में बुशहर के राजा ने शानदार शाही तलवारे भेंट की। दोनों पक्षों ने ये शपथ ली थी कि यह व्यापार तब तक चलेगा- " जब तक सतलुज नदी सूख न जाए "कौवे सफेद न हो जाएं और घोड़ों के सींग न निकल आएं"। आज भी रामपुर के राजमहल (पद्म पैलेस) के भित्तिचित्रों में घोड़ों और तलवारों के इस आदान-प्रदान की झलक देखी जा सकती है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : बस में चिट्टे के पैकेट संग पकड़ा गया लड़का, 18 साल से कम है उम्र- जांच में जुटी पुलिस
प्रशासन की प्रदर्शनी में दिख रही इतिहास की झलक
शिमला के रामपुर बुशहर में चल रहे अंतरराष्ट्रीय लवी मेले में प्रशासन ने एक प्रदर्शनी लगाई है। जो इतिहास के उन पन्नों से लोगों को रूबरू करवा रहे हैं, जिनसे आने वाली पीढ़ी अभी तक अनभिज्ञ है। प्रदर्शनी में इतिहास के प्रोफेसर डॉ विपिन शर्माए डॉ जय सिंह नेगी और रामपुर कॉलेज के विद्यार्थी भारत.तिब्बत व्यापार के उस सदियों पुराने इतिहास के बारे में जानकारी दे रहे हैं जिसने रामपुर को भारत.तिब्बत के प्रमुख व्यापारिक केंद्रों में पहचान दिलाई।
अफगानिस्तान और उज्बेकिस्तान तक से आते थे व्यापारी
इस संधि के बाद रामपुर बुशहर उत्तरी हिमालय का सबसे बड़ा व्यापारिक केंद्र बन गया। हर साल नवंबर में तिब्बत, लद्दाख, किन्नौर, कश्मीर ही नहीं, बल्कि अफगानिस्तान और उज्बेकिस्तान तक के व्यापारी ऊंचे पहाड़ी दर्रो को पार कर यहां पहुंचते थे।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में AMBULANCE बनी डिलीवरी रूम, अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में ही महिला ने जन्मा बच्चा
- क्या आता था : तिब्बती व्यापारी अपने साथ बेशक़ीमती पश्मीना ऊन, याक की ऊन, तिब्बती सोना ,दुर्लभ रत्न, गलीचे, सूखे मेवे (चिलगोजा, बादाम) और मशहूर पहाड़ी 'चामुर्थी' घोड़े लाते थे।
- क्या ले जाते थे : बदले में वे मंडी के गुम्मा से आया सेंधा नमक, गुड़, अनाज, सूती कपड़े और धातु के बर्तन खरीदकर ले जाते थे
1962 का युद्ध और 1985 मिला में मिला 'अंतरराष्ट्रीय' दर्जा
सदियों तक ये तिब्बती व्यापार बिना रुके चलता रहा, लेकिन साल 1962 भारत-चीन युद्ध के बाद सीमाएं बंद होने से तिब्बती व्यापारियों का आना रुक गया। इसके बावजूद मेले की चमक फीकी नहीं पड़ी। पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के प्रयासों से वर्ष 1985 में इस ऐतिहासिक धरोहर को 'अंतरराष्ट्रीय मेले' का आधिकारिक दर्जा दिया गया।
यह भी पढ़ें : गांधी परिवार पर सवाल कर बुरी फंसी सांसद कंगना, FIR दर्ज- सोशल मीडिया पोस्ट से मचा बवाल
'लोई' से पड़ा लवी नाम, आज भी जीवित है विरासत
स्थानीय भाषा में 'लवी' शब्द 'लोई' (ऊनी चादर या कंबल) और भेड़ों की ऊन उतारने की परंपरा से जुड़ा है। हर साल 11 से 14 नवंबर तक सजने वाले इस चार दिवसीय मेले में आज भी किन्नौरी शॉल, सूखे मेवे, पारंपरिक हस्तशिल्प और पहाड़ी नाटी की धूम देखने को मिलती है। बदलते समय के साथ अब यहां करोड़ों का आधुनिक कारोबार होता है, लेकिन इसकी मिट्टी में आज भी 345 साल पुरानी उस दोस्ती की खुशबू बसी है।
