शिमला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने TET अध्यापक पात्रता परीक्षा में कुछ बदलाव किया है। दरअसल, शिक्षा बोर्ड ने स्पेशल एजुकेटर के लिए भी TET लेने का फैसला लिया है। इस बात की जानकारी हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव विशाल शर्मा ने दी है।
HP TET Schedule[/caption] यह भी पढ़ें : हिमाचल में मां की ममता हुई शर्मसार, कुहल में पड़ी मिली नवजात बच्ची
दस विषयों का होगा TET
HP शिक्षा बोर्ड के सचिव विशाल शर्मा ने बताया कि इस साल स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से दस विषयों का TET आयोजन किया जाएगा। जबकि, पहले TET आठ विषयों के लिए होता था। यह भी पढ़ें : हिमाचल के वो देवता साहिब- जिनकी जिद्द के आगे झुक जाता है कानून विशाल शर्मा ने बताया कि बोर्ड अध्यक्ष ने इस साल आयोजित की जाने वाली DLD सामान्य प्रवेश परीक्षा व TET के लिए तिथियां निर्धारित की हैं। जिससे प्रदेश में होने वाली अन्य भर्ती और प्रवेश परीक्षा लेने वाले विभागों की ओर से निर्धारित परीक्षा तिथियों का शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं के साथ टकराव की स्थिति उत्पन्न ना हो।साल में दो बार होगी परीक्षा
आपको बता दें कि पहले हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड की तरफ से साल में दो बार आठ विषयों के लिए TET आयोजित किया जाता था। जिसमें-- TET TGT आर्ट्स
- TGT मेडिकल
- TGT नॉन-मेडिकल
- JBT
- भाषा अध्यापक LT
- संस्कृत
- उर्दू शामिल है।
HP TET Schedule[/caption] यह भी पढ़ें : हिमाचल में मां की ममता हुई शर्मसार, कुहल में पड़ी मिली नवजात बच्ची 