बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में प्रदेश का पहला फ्लोटिंग जेटी फूड कोर्ट खुल गया है। ये फूड कोर्ट बिलासपुर जिले की प्रसिद्ध गोबिंद सागर झील में खोला गया है। ये फूड कोर्ट अब पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गई है। गौरतलब है कि प्रदेश के जल पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ये कदम उठाया गया है। इससे स्थानीय युवाओं के लिए आय और रोजगार के कई नए रास्ते भी खुलेंगे।
क्षेत्र को वैश्विक पर्यटन केंद्र बनाने का प्रयास
गोबिंद सागर झील में फ्लोटिंग जेटी फूड कोर्ट का उद्घाटन HPTDC के प्रबंध निदेशक, डॉ. राजीव कुमार ने किया। उद्घाटन समारोह का आयोजन गोबिंद सागर एडवेंचर एंड वॉटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन ने किया था। एसोसिएशन लंबे वक्त से इस क्षेत्र को वैश्विक पर्यटन केंद्र बनाने का प्रयास कर रही है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल के सरकारी स्कूल का हाल बेहाल : मंदिर में लग रही क्लास, बच्चे परेशान
तैरता फूड कोर्ट बिलासपुर को देगा पहचान
HPTDC के प्रबंध निदेशक, डॉ. राजीव कुमार ने एसोसिएशन के प्रयासों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि संस्था 2009 से ही गोबिंद सागर झील को विश्व मानचित्र पर स्थापित करने के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि ये तैरता फूड कोर्ट बिलासपुर में जल पर्यटन को नई पहचान देगा।
HPTDC ने साइन किया गया अहम MoU
फूड कोर्ट के उद्घाटन पर गोबिंद सागर एडवेंचर एंड वॉटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन व HPTDC के बीच एक MoU पर भी हस्ताक्षर किए गए। इससे फ्लोटिंग फूड कोर्ट को सफल बनाने में मदद मिलेगी। MoU के तहत फ्लोटिंग जेटी फूड कोर्ट में आने वाले पर्यटकों को खाने पर विशेष डिस्काउंट दिए जाएंगे।
यह भी पढ़ें: हिमाचल रंजना केस : लड़के की उम्र का हुआ खुलासा, फोटो वायरल करने वाले थाने तलब
'चलो बिलासपुर, चलो हिमाचल' अभियान
MoU पर गोबिंद सागर एडवेंचर एंड वाटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष व HPTDC के होटेल लेक व्यू बिलासपुर के प्रबंधक के हस्ताक्षर हुए। एसोसिएशन अध्यक्ष ने फूड कोर्ट को 'चलो बिलासपुर, चलो हिमाचल' अभियान का हिस्सा बताया जिसका उद्देश्य पर्यटन को नई गति और दिशा देना है।
