हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में कुंभ मेला चल रहा है। जिसमें पूरे देश सहित विदेशों से भी लोग स्नान करने पहुंच रहे हैं। महाकुंभ मेले में अब तक 20 करोड़ से अधिक लोग कुंभ स्नान कर चुके हैं। महाकुंभ स्नान करने के लिए हिमाचल से भी भारी संख्या में लोग जा रहे हैं। वहीं, लापता होने वालों के आंकड़े में भी इजाफा बढ़ता जा रहा है। हमारे प्रदेश के भी कई लोग महाकुंभ में लापता हुए है। एक महिला की तो इसमें मौत भी हो गई है। वहीं, हमीरपुर की प्रीतो देवी 2 बार महाकुंभ में लापता होने के बाद कैसे परिवार के पास वापिस पहुंची ये चमत्कार से कम नहीं है। 

पहली बार 29 को लापता हुई थी प्रीतो देवी 

हमीरपुर की 66 वर्षीय प्रीतो देवी 29 जनवरी से लापता थीं, जिसके बाद उनके परिवार और रिश्तेदारों में चिंता का माहौल था। जानकारी के मुताबिक, प्रीतो देवी 26 जनवरी को महाकुंभ में शामिल होने गई थीं, जहां वह 60 से 65 लोगों के समूह के साथ थीं। 28 जनवरी को समूह से बिछड़ने के बाद, उनके साथियों ने पूरे दिन उन्हें तलाश किया लेकिन शाम तक वह मिल गईं। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में इस साल पड़ेगा सूखा- स्वर्ग प्रवास से लौटे देवी-देवताओं ने बताया भविष्य

दूसरी बार हुई लापता

बताया जा रहा है कि कि पहली बार मिलने के बाद लापता हुई प्रीतो देवी एक बार फिर गुम हो गई। जिसके बाद उनकी गुमशुदगी की खबर सोशल मीडिया पर दौड़ने लगी,  जिसमें लोगों से उनकी जानकारी देने की अपील की गई। साथ ही एक मोबाइल नंबर भी साझा किया गया, ताकि किसी को अगर प्रीतो देवी का कोई सुराग मिले, तो वह तुरंत संपर्क कर सके। यह अभियान तेजी से फैलने लगा और लोग उन्हें ढूंढने में जुट गए।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में एक बार फिर मौसम ने बदली करवट, स्नोफॉल का अलर्ट जारी

 प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर मिलीं  

गुरुवार की आधी रात को, एक व्यक्ति ने प्रीतो देवी के बेटे हमीरपुर निवासी संजीव शर्मा के मोबाइल पर फोन किया और बताया कि प्रीतो देवी प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर बैठी हुई हैं। इस जानकारी के बाद, प्रीतो देवी के साथ गए अन्य लोगों को सूचित किया गया और कुछ समय बाद वे प्रीतो देवी से मिल पाए।  

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें